चीन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार

SHARE:

gold in china

BNP NEWS DESK। gold in china चीन में दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मिला है। हुनान प्रांत में मिले इस भंडार से एक हजार टन से ज्यादा सोना निकलने का अनुमान है। यह खदान धरती से करीब तीन किलोमीटर नीचे मिली है। इतना विशाल स्वर्ण भंडार मिलने से न सिर्फ चीन की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि उसे अपनी घरेलू मांग को पूरा करने में मदद भी मिलेगी।

gold in china  समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, हुनान भूविज्ञान अकादमी ने स्वर्ण भंडार की खोज की है। यह भंडार पिंगजियांग काउंटी में है, जहां भूविज्ञानियों ने करीब तीन किलोमीटर की गहराई पर 40 स्वर्ण शिराओं की पहचान की है। तीन किलोमीटर की गहराई में एक हजार टन से ज्यादा सोना होने का अनुमान है। इसकी कीमत करीब 83 अरब डालर आंकी गई है। यह संभवत: अब तक का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। दक्षिण अफ्रीका की साउथ डीप खदान से भी बड़ा है। यहां लगभग 900 टन सोने का भंडार है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के डाटा के अनुसार, चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण उत्पादक है। 2023 में दुनिया में कुल सोने के उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी दस प्रतिशत थी। इस वर्ष की पहली तीन तिहाहियों में चीन ने 741 टन सोने की खपत की, जबकि उत्पादन 268 टन था। इसका मतलब यह हुआ कि उसे घरेलू मांग को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather