संभल की घटना की जिम्मेदारी सपा प्रमुख को लेनी चाहिए : बृजेश पाठक

SHARE:

Brijesh Pathak

BNP NEWS DESK। Brijesh Pathak भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज पूर्वांह काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान संभल में हुई हिंसक घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का ट्वीट समाजवादी पार्टी का असली चेहरा उजागर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि संभल की घटना की जिम्मेदारी अखिलेश यादव को लेनी चाहिए, क्योंकि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समाजवादी पार्टी उनके कृत्यों को छुपाने के लिए तरह-तरह के बयान दे रही हैं।

 

निर्माण परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये-डिप्टी सीएम : ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आये और निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम के अभियंताओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्यों को पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कज्जाकपुरा में 144.52 करोड़ से 1355.51 मीटर लंबा बनाये जा रहे ओवरब्रिज के अवशेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि अब इसमें कत्तई विलंब नहीं होना चाहिए। निर्माण परियोजनाएं समय से पूर्ण हो जाने से इसका लाभ लोगों को मिलने लगता है।

बताया गया कि कज्जाकपुरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 23ए पर सितंबर 2019 में आरोपी का निर्माण शुरू कराया गया। इस आरओबी के निर्माण कार्य को जून 2022 में पूरा कराने की योजना थी। कज्जाकपुरा से सरैया तक 144 करोड़ की लागत से 1355.51 मीटर लंबा ओवरब्रिज बन रहा है।

इसमें 55 पिलर बनाए गए हैं। जीटी रोड की ओर से काम शुरू हुआ है। भवन, सीवर, पेयजल, पाइपलाइन, बिजली के पोलों की वजह से विभागीय समन्वय न होने से बाधा भी आई थी। निर्माण कार्य में आये समस्याओं का समाधान करते हुए कार्य को लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

अवशेष कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया गया कि अगले महीने दिसम्बर में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने पड़ाव-रामनगर (टेंगरा मोड़) (एनएच सं.-7 का शेष भाग) का 231.59 करोड़ की लागत से होने वाले 4 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का भी स्थलीय निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि 77 फ़ीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। यह भी बताया गया कि रेलवे अंडरपास का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने निर्देशित किया कि रेलवे के अधिकारियों से समन्वय कर तत्काल कार्य शुरू कराया जाय। जनवरी 24 तक कार्य को पूर्ण कराया जाना था, जिसे अब दिसंबर 24 तक कर पूर्ण कराया जाना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने उप मुख्यमंत्री को आवश्यक जानकारी दी। इससे पूर्व उन्होंने मछोदरी स्थित कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather