• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

देश का सबसे कुख्यात माओवादी गणपति नेपाल से गिरफ्तार

14 साल तक संभाली माओवादी आंदोलन की कमान

BNPNEWS by BNPNEWS
March 5, 2026
in News
Reading Time: 1 min read
0
Maoist Ganpati

देश का सबसे कुख्यात माओवादी गणपति नेपाल से गिरफ्तार

5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Maoist Ganpati भारतीय माओवादी आंदोलन के सबसे कुख्यात और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले पूर्व महासचिव गणपति को नेपाल से पकड़े जाने की सूचना मिल रही है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, माओवादी संगठन के पूर्व शीर्ष नेता मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति को नेपाल से पकड़कर भारत लाया गया है और आने वाले दिनों में उसका औपचारिक समर्पण कराया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी केंद्रीय या राज्य एजेंसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Maoist Ganpati  बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि इस तरह की सूचनाएं सामने आई हैं, लेकिन फिलहाल किसी भी राज्य या केंद्रीय एजेंसी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकृत स्तर पर जानकारी सामने नहीं आती, तब तक इस विषय में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना संभव नहीं है।

सात दशक से अधिक समय से भूमिगत

 

करीब सात दशक से अधिक समय से भूमिगत रहे गणपति भारतीय माओवादी आंदोलन का सबसे लंबा समय तक नेतृत्व करने वाला चेहरा रहा है। आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में जन्मे गणपति छात्र जीवन में ही वामपंथी विचारधारा से प्रभावित हो गया था और धीरे-धीरे उग्र वामपंथी आंदोलन में सक्रिय हो गया।

1970 के दशक में उसने आंध्रप्रदेश में सक्रिय नक्सली संगठन पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्ल्यूजी) से जुड़कर संगठनात्मक काम शुरू किया। रणनीतिक समझ, वैचारिक पकड़ और भूमिगत नेटवर्क को मजबूत करने की क्षमता के कारण संगठन के भीतर उसका कद तेजी से बढ़ता गया।

14 वर्षों तक  वह माओवादी संगठन का सर्वोच्च नेता रहा

साल 2004 में पीपुल्स वार ग्रुप और माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) के विलय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का गठन हुआ। इस नए संगठन का महासचिव गणपति को बनाया गया। इसके बाद करीब 14 वर्षों तक (2004–2018) वह माओवादी संगठन का सर्वोच्च नेता रहा और पूरे देश में माओवादी गतिविधियों की रणनीति तय करने में केंद्रीय भूमिका निभाता रहा।

गणपति के नेतृत्व में माओवादी संगठन ने छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में अपने प्रभाव को विस्तार देने की रणनीति अपनाई। इसी दौर में तथाकथित ’लाल गलियारा’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया गया और आदिवासी तथा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में संगठन की पकड़ मजबूत करने की कोशिश की गई।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार गणपति के कार्यकाल में देश की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने वाली कई बड़ी माओवादी घटनाएं हुईं। इनमें 2010 का दंतेवाड़ा हमला, जिसमें सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हुए थे, और 2013 का झीरम घाटी हमला, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की हत्या कर दी गई थी, प्रमुख हैं। इन हमलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय तक गणपति को रणनीतिक स्तर पर जिम्मेदार मानती रही हैं। Maoist Ganpati

हालांकि इसी अवधि में केंद्र और राज्य सरकारों ने माओवादी विरोधी अभियान तेज कर दिया। लगातार सुरक्षा दबाव, कई शीर्ष माओवादी नेताओं की गिरफ्तारी या मुठभेड़ों में मौत और संगठन के भीतर बदलती परिस्थितियों और बुढ़ापे और बीमारी से जूझते हुए उसने 2018 में महासचिव पद छोड़ दिया। इसके बाद संगठन की कमान नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज को सौंप दी गई।

अब गणपति को नेपाल से पकड़कर भारत लाए जाने की खबरों ने सुरक्षा एजेंसियों और माओवादी विरोधी अभियान से जुड़े हलकों में हलचल बढ़ा दी है। यदि इसकी आधिकारिक पुष्टि होती है, तो इसे भारतीय माओवादी आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा सकता है। Maoist Ganpati

2021 के बाद से गायब था गणपति

करीब 74 वर्षीय माओवादी नेता गणपति (मुप्पला लक्ष्मण राव) को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के पास पिछले कुछ वर्षों से बहुत कम ठोस जानकारी थी। वर्ष 2021 के बाद से उसके सक्रिय रूप से संगठन में दिखाई देने या किसी बड़े निर्णय में उसकी भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट सूचना सामने नहीं आई थी।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इस अवधि में यह संकेत मिलते रहे कि वह फ़िलिपींस, नेपाल या अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में छिपा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से भूमिगत जीवन और बढ़ती उम्र के कारण गणपति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था।
बताया जाता है कि वह कई वर्षों से बीमार चल रहा था और सक्रिय संगठनात्मक गतिविधियों से लगभग दूर हो चुका था। वह अपनी पत्नी के साथ भूमिगत जीवन जी रहा था और बेहद सीमित संपर्क में रहता था। माओवादी संगठन के भीतर भी उसका सीधा हस्तक्षेप धीरे-धीरे कम हो गया था। यही कारण है कि 2018 में महासचिव पद छोड़ने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से लगभग गायब ही हो गया था। Maoist Ganpati

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Taj Mahal
News

ताजमहल के मंदिर होने संबंधित दावे पर केंद्र सरकार व एएसआइ से हलफनामा मांगा

July 6, 2026
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक
News

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक

June 25, 2026
IIA Workshop
News

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Next Post
Arvind Chidambaram

अरविंद चिदंबरम ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराया

Nitish Kumar

नीतीश कुमार ही तय करेंगे अगले CM का नाम

Varanasi Municipal Corporation

वाराणसी में अब भवन स्वामियों को मिलेंगे चार प्रकार के कूड़ेदान

Discussion about this post

Recommended

Shri Hanuman Jayanti

श्रीहनुमत जयंती व नरक निवारण चतुर्दशी का आयोजन

9 months ago
Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी को देखने पहुंचे अस्पताल

2 years ago
Amarnath Dham

अमरनाथ यात्रा में नहीं मिलेगा हलवा और जलेबी, पराठा भी रहेगा दूर

खादी और ग्रामोद्योग आयोग जल्द ही वाराणसी में पश्‍मीना उत्‍पादन शुरू करेगी, सेवापुरी आश्रम के 20 कारीगरों को 30 दिनों का प्रशिक्षण

खादी और ग्रामोद्योग आयोग जल्द ही वाराणसी में पश्‍मीना उत्‍पादन शुरू करेगी, सेवापुरी आश्रम के 20 कारीगरों को 30 दिनों का प्रशिक्षण

5 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?