वाराणसी में सात नवंबर को होने वाले दीपोत्‍सव पर गंगा के जलस्तर पर टिकी नजर

SHARE:

Devdeepawali 2022

BNP NEWS DESK। Devdeepawali 2022 ग्लोबल हो चुकी देवदीपावली की तैयारी जिले में शुरू हो चुकी हैै। पर्यटन विभाग की अगुवाई में दस लीख दीये, तेल, बाती आदि के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही लेजर शो व नापिंग प्रोजेक्टशन समेत अन्य कार्यक्रम भी बात है। हालांकि, अधिकारियों की नजर गंगा के जलस्तर पर टिकी हुई है।

गंगा के जलस्तर में कमी होने पर बहुत कुछ भव्य रूप लेगा, वरना कार्यक्रम तो होंगे दीयो की संख्या से लगायत कुछ अन्य कार्यक्रम में बदलाव हो सकते हैं। वैसे, अफसरों का मानना है कि देवदीपावली तक जलस्तर बहुत कम हो जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से पहले ही सभी विभागीय अधिकारियों का जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Devdeepawali 2022 नगर निगम को साफ-सफाई तो बिजली विभाग को समुचित लाइटिंग करने तथा गंगा उस पर साफ-सफाई से लगायत दीपक जलाने की जिम्मेदारी पंचायत विभाग को सौंपी गई है। दूसरी तरफ देवदीपावली की तैयारी आदि पर होने वाले खर्च के लिए पांच करोड़ की मांग शासन से की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बजट इस कार्य के लिए मिल जाएगा।

श्रीकाशी विश्वनाथधाम लोकार्पण के बाद पहली देवदीपावली

कोविड के कारण पिछले दो साल से देव दीपावली Devdeepawali के कार्यक्रम औपचारिकता तहत आयोजित हुई। कोविड गाइडलाइन तहत ही सब कुछ हुआ। दो साल बाद कोविड नियम की बंदिशों से मुक्त यह देवदीपावली होगी। इसके साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथधाम के लोकार्पण के बाद पहली देवदीपावली होगी। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार अच्छी खासी भीड़ की जुटान होगी। पूर्व के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो सकते हैं।

पर्यटन को भी लगेंगे पंख 

देवदीपावली Devdeepawali पर इस बार पर्यटकों की भी जुटान की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के अधिकतर होटल छह से लेकर आठ नवंबर के बीच बुक हो चुके हैं। सात नवंबर को देवदीपावली तय है। ग्लोबल देवदीपावली को मुकाम देने की तैयारी में काशी की दर्जनों गंगा घाट से जुड़ी समितियां तैयारी में जुटी हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather