BNP NEWS DESK। Plane Crash देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित एयरलाइनों में से एक एअर इंडिया की ओर से संचालित बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जो उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पर चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे।
Plane Crash अधिकारियों के अनुसार, हादसे में किसी के बचने की उम्मीद काफी कम है। निजीकरण के बाद सुविधाओं के मामले में अपनी खराब होती छवि के बीच अहमदाबाद विमान हादसा एअर इंडिया के लिए एक बड़े झटके की तरह है।
सरकारी टैग हटने के बाद अब तक विमानन कंपनी की साख फिर से बहाल करने के लिए टाटा समूह की ओर से क्या-क्या किया गया है? अहमदाबाद हादसे के क्या मायने हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।
1932 में स्थापित एयरलाइन के लिए विमान हादसा बड़ा झटका क्यों?
एअर इंडिया की शुरुआत 1932 में उद्यमी जेआरडी टाटा ने की थी। 1953 में भारत सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। सरकार के अधीन, वर्षों के कुप्रबंधन और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण एयरलाइन पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया।
उसके बाद टाटा समूह ने 2022 में 2.2 बिलियन डॉलर के सौदे में एयरलाइन का संचालन अपने हाथ में ले लिया। उसके बाद से एयरलाइन को वापस ऊंचाइयों की पर पहुंचाने की कोशिश हो रही है। लेकिन, एअरलाइन की सेवाओं पर सवाल उठने से समय-समय पर उसकी छवि खराब होती रही है।
खुद केंद्रीय मंत्री विमान में मौजूद सुविधाओं पर सवाल उठा चुके हैं। इस बीच, अहमदाबाद में हुआ यह हादसा विमानन कंपनी के लिए एक बड़े झटके की तरह है। यहां से आगे की राह विमानन कंपनी के लिए बहुत कठिनाई भरी हो सकती है।
कितना बड़ा है एअर इंडिया का बेड़ा, कितनी उड़ानें
एअर इंडिया वर्तमान में 43 घरेलू और 41 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है। मई महीने तक के आंकड़ों के अनुसार, यह 191 विमानों का संचालन करती है। इसके बेड़े में एयरबस और बोइंग दोनों विमान निर्माता कंपनियों के संकीर्ण (नैरो) और चौड़ी (वाइड) बॉडी मॉडल शामिल हैं।
वर्तमान में यह देश की एकमात्र एयरलाइन है जो ऑस्ट्रेलिया से लेकर यूरोप और उत्तरी अमेरिका तक लंबी दूरी के गंतव्यों तक सीधी उड़ान भरती है। इसकी कम लागत वाली इकाई, एयर इंडिया एक्सप्रेस, भारत और विदेश में 55 गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है, जिसका मुख्य ध्यान मध्य पूर्व के देशों पर है। Plane Crash
एअर इंडिया के विलय की क्या कहानी है
टाटा समूह ने नवंबर में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को अपने उस समय के मौजूदा एयरलाइन्स विस्तारा और AIX कनेक्ट के साथ विलय कर दिया। इसके बाद यह इंडिगो के बाद भारत का सबसे बड़ा एयरलाइन समूह बन गया। एयर इंडिया का विस्तारा के साथ भी विलय हो चुका है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस का AIX कनेक्ट के साथ विलय हुआ है। इन एयरलाइनों के पास भारत के घरेलू विमानन बाजार का लगभग 30% हिस्सा है। सिंगापुर एयरलाइंस, जिसने टाटा के साथ मिलकर पूर्ण-सेवा वाली एयरलाइन विस्तारा शुरू की थी, संयुक्त एयर इंडिया समूह में 25% की मालिक है। Plane Crash
एअर इंडिया ने कितने विमानों के ऑर्डर दे रखे हैं
एयर इंडिया ने फरवरी 2023 में एयरबस और बोइंग से संयुक्त रूप से 470 जेट विमानों का विश्व का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया थाएअर इंडिया का विमान गुजरात के अहमदाबाद (Plane Crash in Ahmedabad) में दुर्घटना का शिकार हो गया। इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी।
विमान में सवार सभी 204 लोगों की मौत की खबर है। इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी मौजूद थे।
विमान टेक ऑफ करने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया। कहा जा रहा है कि पायलट ने ‘मेडे’ कॉल दिया था, जो फ्लाइट की इमरजेंसी के वक्त इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि हादसे का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है, लेकिन एक्सपर्ट इसे लेकर कई तरह के दावे कर रहे हैं।
इन प्वाइंट्स में समझें क्रैश की वजह
अहमदाबाद से टेक ऑफ करने के बाद प्लेन अभी केवल 825 फीट की हाइट पर ही पहुंच पाया था। इतने समय में कम ऊंचाई पर लिफ्ट हासिल करने में पायलट से चूक हुई।। पिछले वर्ष दिसंबर में एयरबस से 100 जेट विमानों का ऑर्डर मिला था।
रॉयटर्स ने जून की शुरुआत में बताया था कि एयर इंडिया, एयरबस और बोइंग के साथ एक बड़े नए विमान सौदे के लिए बातचीत कर रही है। यह बातचीत 200 अतिरिक्त सिंगल-आइल विमान खरीदने से जुड़ी है।
निजीकरण के बाद एअर इंडिया में क्या-क्या हुआ
एअर इंडिया के निजीकरण के बाद टाटा समूह की पहल पर 2023 के मध्य में विमानन कंपनी के नए लोगो, ब्रांडिंग और चालक दल के लिए विमान पोशाक का अनावरण किया गया। एअरलाइन ने अपने विमान के अंदरूनी हिस्सों के लिए 40 करोड़ डॉलर की लागत से नवीनीकरण और रेट्रोफिटिंग योजना भी शुरू की है।
हालांकि, यह परियोजना आपूर्ति शृंखला से जुड़ी दिक्कतों के कारण अटकी हुई है। एअरलाइन ने अपने अधिकांश सिंगल आइल एयरबस ए320 नियो विमानों को रेट्रोफिट किया है और अपने लंबी दूरी के बोइंग 777 और 787 जेट को अपडेट करने पर काम कर रहा है। Plane Crash
अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा विमानन कंपनी को फिर से सुधारने की टाटा समूह की कोशिशों को फिर से बेपटरी कर सकता है। इस हादसे के बाद एयरलाइन की साख बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इस हादसे के बाद विमानन कंपनी की ओर से किए जा रहे सुधार कार्यों के समय पर पूरा होने की राह में अड़चनें आ सकती हैं।
















Discussion about this post