BNP NEWS DESK। Ahmedabad plane crash गुरुवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चमत्कारिक रूप से एक यात्री के बचने की खबर है। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार बताया जा रहा है। वे 11A सीट पर सफर कर रहे थे। यह जंकारी अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने दी है।

Ahmedabad plane crash रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सरकारी बी. जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के डाइनिंग एरिया पर गिरा, जिसमें अंदर मौजूद कई मेडिकल छात्रों की जान चली गई। चैनल ने जो वीडियो दिखाया है, उसमें विमान का एक हिस्सा इमारत के ऊपर अटका हुआ नजर आया। राहत बचाव कर्मियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से करीब 30 से 35 शव निकाले जा चुके हैं और कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।
DNA टेस्ट के बाद होगी पहचान
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था
स्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी के अनुसार अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था की गई है।
20 ट्रेनी डॉक्टरों की मौत की आशंका
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एअर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। ये विमान टेक ऑफ करने के बाद एक रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। विमान के क्रैश होने से मेघानी नगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि इस विमान के हॉस्टल का इमारत से टकराने के कारण कम से कम 20 प्रशिक्षुओं की मौत की खबर है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, अहमदाबाद एयरपोर्ट को आज रात 12 बजे तक बंद करने की घोषणा की गई है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय इमारत में कम से कम 200 लोग मौजूद थे, जिसे देखते हुए अब मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
















Discussion about this post