BNP NEWS DESK। painting competition श्री रामतारका आंध्रा आश्रम पर चल रहे 9 दिवसीय गणेश नवरात्रि के अवसर पर एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाशक्ति के रंग बिखेरे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ बृजेश मणि पांडेय प्रधानाचार्य बंगाली टोला इण्टर कालेज, कला अध्यापक पी एन सिंह, सुशील मिश्रा , दिनेश तिवारी,संदीप कुमार आदि द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

चित्रकला भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम
painting competition उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चित्रकला केवल एक कला नहीं, बल्कि भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों को अपनी सोच, कल्पना और सृजनात्मकता को प्रकट करने का अवसर देती हैं। बंगाली टोला इंटर कॉलेज के लगभग 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने बड़े ही मनोरम,मनोहर व इंद्रधनुषी रंगों में आकर्षक चित्र बनाएं।

चित्रों में रामायण के प्रसंग झलकते दिखे
प्रतिभागियों ने गणेश जी की विविध भाव-भंगिमाओं और भगवान राम के आदर्श जीवन प्रसंगों को चित्रित कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ चित्रों में रामायण के प्रसंग झलकते दिखे तो कुछ में गणेशोत्सव की झांकी दिखाई दी।
बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज़ पर उकेरते हुए सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत किया। श्री रामतारका आंध्रा आश्रम के मैनेजर सीताराम ने सभी बच्चों को बिस्किट व प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में कल दिनांक 2 सितम्बर को निबंध व 3 सितम्बर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा|
कार्यक्रम आयोजक योगाचार्य आशीष टंडन,(सचिव, चैतन्य योग सेवा संस्था) की ओर से सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल , सहयोगियों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया|
असली जीत प्रयास करने में है, न कि केवल पुरस्कार पाने में
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि असली जीत प्रयास करने में है, न कि केवल पुरस्कार पाने में। और कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला|
समापन पर वीवी सुंदर शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पुनः 02-09-2025 दिन मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता के लिए सभी को आमंत्रित किया|
















Discussion about this post