BNP NEWS DESK। Ganeshotsav Seva Samiti श्री गणेशोत्सव सेवा समिति के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ गणेशोत्सव के दिन प्रातः काल पूजन का कार्य पं अनंत घोड़ेकर के साथ हुआ। दोपहर में पं श्रीकांत पाठक कारखेड़कर जी ने लक्ष अर्चन कराया। सायं काल मेंहदी प्रतियोगिता हुई जिसमें कईं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायिका सौ विशाखा औंढ़ेकर जी थी।
Ganeshotsav Seva Samiti संचालन सिद्धि कस्तूरे ने किया।आरती के बाद विश्व मांगल्य सभा की बैठक हुई जिसमें काशी प्रान्त सयोंजिका डॉ भारती मिश्रा,काशी प्रान्त सचिव किरण गोरे,सह सचिव मुदिता गेठे ने व्याख्यान दिया।
तत्पश्चात सौभाग्यवती महिलाओं ने भगवान गणेश को हल्दी रोरी अर्पित कर एक दूसरे को हल्दी रोरी लगाया। इस अवसर पर सौ सुवर्णा औंढ़ेकर, सौ वैशाली पाठक, सौ रंजना दीक्षित, सौ मंदा वेदांती आदि उपस्थित रहे। संचालन सुश्री प्राची दीक्षित ने किया। मंदा पाठक ने धन्यवाद दिया
फैंसी ड्रेस,चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता की धूम
राधा कृष्ण मंदिर स्थित श्री गणेशोत्सव सेवा समिति में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने शिवाजी, झांसी की रानी आदि बन कर अपने प्रतिभा का परिचय दिया। संचालन विनय पालने ने किया। बाल, कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में चित्र कला प्रतियोगिता हुई।जिसमें सभी ने भगवान गणेश के सुंदर चित्र बनाए। Ganeshotsav Seva Samiti
संचालन प्रदीप पाठक ने किया।सायं काल आरती श्री जयेश कस्तूरे ने किया। आरती के बाद नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका संचालन सिद्धि कस्तूरे ने किया। जिसमें बच्चों ने देश भक्ति गीत पर सुंदर नृत्य किया। संयोजन उदय कंठाले ने किया। आश्रय मिटकर ने धन्यवाद दिया
















Discussion about this post