• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home बात अपनी

वाराणसी देव दीपवली पर जान लें आज क्‍या-क्‍या होगा मुख्‍य आयोजन, जलेंगे 21 लाख दीपक

Dev Deepawali In Varanasi प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो चेतसिंह किला घाट पर शाम 7 से रात 10 बजे तक

BNPNEWS by BNPNEWS
November 7, 2022
in बात अपनी
Reading Time: 1 min read
0
Dev Deepawali

घाटों पर तैनात रहेगी एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमें, हर घाट पर महिला पुलिसकर्मी भी रहेंगी मौजूद

482
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Dev Deepawali In Varanasi वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा के घाटों की न सिर्फ छटा अलौकिक होगी बल्कि अलग-अलग स्थानों पर विविध कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहेंगे। देवदीपावली पर अबकी प्रशासन की ओर से गंगा के 84 घाटों पर दस लाख व गंगा उस पार पांच लाख दीपक जलाने की तैयारी है। वहीं लगभग छह लाख दीपक समितियों व भक्तों की ओर से जलाने की बात है। प्रशासन की ओर से गंगा घाटों की सुरक्षा व दीया- बाती-तेल वितरण के लिए बीस सेक्टर में बाटा गया है।

यहां होगा खास आयोजन

  • राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य कलाकार : निलेश, निकेश कुमार मल्लिक एवं हर्षदीप कौर।

  • नमोघाट : वीआइपी मूवमेंट के लिए आरक्षित।

  • ग्रीन कोरियाफ्ड फायर क्रैकर शो : काशी विश्वनाथ धाम घाट के सामने रेती में।

  • -श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की फूलों से अद्बुत सजावट।

  • दीप प्रज्ज्वलन की शुरुआत : शाम 5 से 6.30 बजे तक।

  • -सभी घाटों पर पहला दीप बलिदानियों और महापुरुषों के नाम।

  • गंगा आरती दशाश्वमेघ घाट : शाम 5.30 से 6.30 बजे तक।

  •  प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो : चेतसिंह किला घाट पर शाम सात से रात 10 बजे तक।

 

गंगा के 84 घाटों पर दीपक जलाने की तैयारी पूरी 

Dev Deepawali In Varanasi देवदीपावली पर अबकी प्रशासन की ओर से गंगा के 84 घाटों पर दस लाख व गंगा उस पार पांच लाख दीपक जलाने की तैयारी है। वहीं लगभग छह लाख दीपक समितियों व भक्तों की ओर से जलाने की बात है। प्रशासन की ओर से गंगा घाटों की सुरक्षा व दीया- बाती-तेल वितरण के लिए बीस सेक्टर में बाटा गया है।

सीडीओ हिमांशु नागपाल की अगुवाई में सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से तेल,दीया, बाती का वितरण कराया गया। दूसरी तरफ गंगा उस पार भी दीया, तेल-बाती आदि का वितरण कराया गया। कमिश्नर कौशल राज शर्मा व नवागत जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने घाटों पर अब तक हुई तैयारी का जायजा लिया।

कमिश्नर की ओर से पहले ही समितियों को निर्देशित किया गया है कि देवदीपावली पर अपना वालंटियर भी रखें व पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखें। देवदीपावली के बाद दीया हटाने का भी इंतजाम करें।

सड़कों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

देवदीपावली पर रूट डायजर्वन व यातायात प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जाएगा। बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक के साथ ही अलग-अलग सड़कों पर तीन व चार पहिया वाहन आवागमन नहीं कर सकेंगे। विभिन्न मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। मैदागिन से गोदौलिया व दशाश्वमेध घाट तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। देव दीपावली में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से संबंधित वाहनों पर डायवर्जन एवं प्रतिबंध लागू होंगे। सिर्फ पैदल चलने वाले या हाथ ठेला ट्राली लेकर चलने वाले को प्रतिबंध से छूट होगी।

भीड़े के सारे रिकार्ड भी टूटेंगे

श्रीकाशी विश्वधाम के लोकार्पण के बाद पहली देव दीपावली न सिर्फ कई तरह से खास होगी बल्कि सोमवार को अब तक के भीड़े के सारे रिकार्ड भी टूटेंगे। करीब 10 लाख लोगों के देव दीपावली पर जुटने की संभावना के साथ नवंबर माह में करीब 50 लाख पर्यटकों की संख्या पार कर जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।

इसके पूर्व नवंबर 2018 और 19 में यह संख्या 14-14 लाख रही। 2020 में 24 लाख तो 2021 में महज 10 लाख रही। निश्चित ही कई गुना पर्यटकों की इस संख्या से टूरिज्म इंडस्ट्री को नई उड़ान मिलेगी। अपनी अलौकिक भव्यता के चलते पूरी दुनिया में रोशन हो चुकी देव दीपावली पर सावन की तरह रिकार्ड पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सारी तैयारियां पूरी कर चुका है।

The Review

Dev Deepawali In Varanasi

वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा के घाटों की न सिर्फ छटा अलौकिक होगी बल्कि अलग-अलग स्थानों पर विविध कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Terrorist Launchpad
बात अपनी

पाकिस्तान ने आपरेशन सीमा से 72 आतंकी लांचपैड हटाए : बीएसएफ

November 29, 2025
Plane Ticket
बात अपनी

बुकिंग के 48 घंटे के अंदर मुफ्त रद करा सकेंगे विमान टिकट

November 5, 2025
V-Mart
बात अपनी

V-Mart कैरी बैग ग्राहकों को भीतर नहीं ले जाने देता लगा जुर्माना

September 22, 2025
Next Post
Devdeepawali in Varanasi

Watch Video : देवदीपावली पर वाराणसी में गंगा, गोमती, वरुणा और असि के किनारे सजी दीपमालिकाएं

women reservation bill

देश में जारी रहेगा 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण, सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

CJI UU Lalit

चीफ जस्टिस ललित के 74 दिन, 10 हजार केसों का निपटारा

Discussion about this post

Recommended

tender scam

टेंडर घोटाले के आरोपी राहुल कुमार को तत्‍काल किया जाय निलम्बित

Trinamool Congress

रामनवमी पर तृणमूल कांग्रेस ने जारी क‍िया घोषणापत्र

India-England series

गेंदबाजी की वजह से छिपी बल्लेबाजों की नाकामी, मिली जीत

4 years ago
police encounter

एलकेजी की छात्रा को अगवा कर कुएं में फेंकने वाले को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली

3 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?