• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

यूक्रेन-रूस संघर्ष के पूरी तरह खिलाफ है भारत, हमने शांति का पक्ष चुना: जयशंकर

सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों तथा अखंडता एवं सम्प्रभुता का सम्मान करना चाहिए

BNPNEWS by BNPNEWS
April 6, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
यूक्रेन-रूस संघर्ष के पूरी तरह खिलाफ है भारत, हमने शांति का पक्ष चुना: जयशंकर
1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यूक्रेन की स्थिति के संदर्भ में कहा कि भारत संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ है और तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं तथा इस मुद्दे पर उसने कोई पक्ष चुना है तो वह शांति का पक्ष है। नियम 193 के तहत लोकसभा में यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘भारत का रुख राष्ट्रीय विश्वास एवं मूल्यों, राष्ट्रीय हितों और राष्ट्रीय रणनीति के तहत निर्देशित है। हम संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ हैं। हम मानते हैं कि हिंसा एवं निर्दोष लोगों के जीवन की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकल सकता। संवाद और कूटनीति ही एकमात्र उपाय है।’’ उन्होंने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में हमारा मानना है कि सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों तथा सभी की क्षेत्रीय अखंडता एवं सम्प्रभुता का सम्मान करना चाहिए।
यूक्रेन की स्थिति के संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘भारत ने अगर कोई पक्ष चुना है, तो वह शांति का पक्ष है। हम तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं। यह रुख संयुक्त राष्ट्र सहित सभी मंचों पर हमने रेखांकित किया है।’’ यूक्रेन के बुका में काफी संख्या में शव मिलने से जुड़ी घटना पर जयशंकर ने कहा, ‘‘ हम इस रिपोर्ट से काफी परेशान हैं। हम इन हत्याओं की निंदा करते हैं। हम इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने के आह्वान का समर्थन करते हैं।’’
विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हमने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति स्तर से लेकर हर स्तर पर संवाद किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं बात की।’’ उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को हमारा यही संदेश था कि भारत शांति के लिए यदि कोई भी मदद दे सकता है तो इसके लिये तैयार है।
विदेश मंत्री के वक्तव्य के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जिस प्रकार भारत सरकार और राज्य सरकारों ने इस गंभीर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और उस परिस्थिति में देश के बच्चों को यूक्रेन से निकाला, वह प्रशंसनीय है तथा पूरे सदन को इस बात की प्रशंसा करनी चाहिए। इससे पहले, जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन के संघर्ष का भारत और दुनिया के देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है और अन्य देशों की तरह हम भी इनके प्रभावों का आकलन कर रहे हैं तथा अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय कर रहे हैं कि क्या बेहतर हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जटिल एवं वैश्वीकृत दुनिया में हर देश एक दूसरे पर निर्भरता की वास्तविकता को समझता है। इस पर ध्यान देने पर पता चलेगा कि सभी देश ऐसी नीति बना रहे हैं जो उनके लोगों के हितों के अनुरूप हो।
विदेश मंत्री ने कहा कि अगर हम यूरोप को भी देखें तब ईंधन आदि ऊर्जा का प्रवाह निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के प्रभावों के संदर्भ में वित्तीय एवं भुगतान से जुड़े आयाम हैं तथा गैर जरूरी उत्पादों पर भी इसके प्रभावों की विवेचना हो रही है।
उन्होंने यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब इनकी कीमतें बढ़ रही हैं तब यह प्रयास है कि आम लोगों पर इसका अतिरिक्त भार नहीं आए।
जयशंकर ने कहा कि उर्वरक की कीमतें ऐसी हैं जिसका प्रभाव बड़ी आबादी पर पड़ता है और हम इस पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम रक्षा एवं सुरक्षा आयामों पर भी ध्यान दे रहे हैं।
विदेश मंत्री ने चर्चा में कुछ विपक्षी सदस्यों की टिप्पणियों के परोक्ष संदर्भ में कहा कि यूक्रेन की स्थिति के संबंध में भारत के कदमों को राजनीतिक रंग देने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने अपने नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया था लेकिन हम उन्हें वापस लाए। जयशंकर ने कहा कि हमने राज्यों के आधार पर नहीं पूरे देश के आधार पर छात्रों को देखा, उड़ानों की व्यवस्था की और राज्यों ने भी सहयोग दिया।
संकट के कारण उत्पन्न समस्याओं के हल के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि समाधान यह है कि हमें बाहरी दुनिया पर निर्भरता कम करनी होगी और स्वयं को मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ आत्मनिर्भर भारत ही इसका हल है।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने यूक्रेन को 90 टन सहायता आपूर्ति की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी उप प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले फोन करके और दवाओं की आपूर्ति का अनुरोध किया था और आपूर्ति जल्द शुरू होगी।जयशंकर ने कहा कि हमारे कुछ सहयोगी देश भी अभी कठिन समय से गुजर रहे हैं और हम उन्हें सहयोग देने का प्रयास कर रहे हैं। श्रीलंका का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने खाद्यान्न और ईधन की आपूर्ति के लिये ऋण सहायता प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि कई देशों ने खाद्यान्न, चीनी आदि की आपूर्ति के लिये भारत से सम्पर्क किया है और हम खाद्यान्न, अन्य सामग्रियों की वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का रुख संवाद बढ़ाने पर, अपने और दुनिया के देशों के लिए आर्थिक संकट को कम करने पर होगा।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cockroach Janata Party
राष्ट्रीय

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Next Post
बीएचयू में फीस बढ़ाने पर छात्रों का प्रदर्शन, सेंट्रल आफिस पर तोड़फोड़

बीएचयू में फीस बढ़ाने पर छात्रों का प्रदर्शन, सेंट्रल आफिस पर तोड़फोड़

ओमिक्रोन के खतरे के कारण दिल्ली में यलो अलर्ट जारी, स्कूल-कालेज अगले आदेश तक किया गया बंद

ओमिक्रोन के नए सब वैरिएंट XE का पहला मामला मुंबई में मिला

प्रेजेंटेशन में AMU के प्रोफेसर ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बाते

प्रेजेंटेशन में AMU के प्रोफेसर ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बाते

Discussion about this post

Recommended

up board 2024

यूपी बोर्ड 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम, इंटर में शुभम वर्मा टापर

    Kantara: Chapter 1

कांतारा: चैप्टर 1 को मिली सफलता के लिए ऋषभ शेट्टी काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकेंगे

9 months ago
Chief Minister Yogi

देश को बांटने वालों में रावण व दुर्योधन का डीएनए : मुख्यमंत्री योगी

accident in germany

जर्मनी में सऊदी डाक्टर ने क्रिसमस की खरीदारी कर रही भीड़ पर चढ़ाई कार, पांच मरे

2 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?