वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस रात 8:50 बजे वाराणसी से चलेगी

SHARE:

Vande Bharat Sleeper Express

BNP NEWS DESK। Vande Bharat Sleeper Express वाराणसी से नई दिल्ली के बीच घोषित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की समय सारिणी मंगलवार को रेल मंत्रालय की तरफ से जारी कर दी गई। यह ट्रेन रात 8:50 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान करेगी। सप्ताह के छह दिन दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है।

 

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच सप्ताह में छह दिन होगा संचालन

Vande Bharat Sleeper Express रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम द्वारा आदेश सभी क्षेत्रीय रेलवे को जारी कर दिया गया। इस ट्रेन में प्रारंभिक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य वाराणसी जंक्शन पर किया जाएगा। जबकि सेकेंडरी नई दिल्ली स्टेशन पर ही कराया जाएगा। वहीं, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वाटरिंग का कार्य होगा।

समय सारिणी

गाड़ी संख्या 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

आगमन – प्रस्थान
वाराणसी ज.- 20:50
प्रयागराज – 22:35- 22:40
कानपुर सेंट्रल – 00:40- 00:45
अलीगढ़ – 03:55- 03:57
गाजियाबाद – 05:25- 05:27
नई दिल्ली – 06:10

 वापसी में गाड़ी संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर

आगमन – प्रस्थान
नई दिल्ली – 21:40
गाजियाबाद- 22:13- 22:15
अलीगढ़- 23:20- 23:22
कानपुर सेंट्रल- 02:45- 02:50
प्रयागराज- 05:05- 05:10
वाराणसी जं. – 07:10   Vande Bharat Sleeper Express

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather