BNP NEWS DESK। BJP Expenditure भाजपा को पिछले पांच राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान अपने केंद्रीय मुख्यालय में लगभग 1,473 करोड़ रुपये चुनाव लड़ने के लिए मिले, जो कांग्रेस द्वारा रिपोर्ट किए गए 207 करोड़ रुपये की शुद्ध प्राप्तियों से सात गुना अधिक हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग में दाखिल किए गए व्यय विवरणों में दी गई है।
कांग्रेस असम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए संकलित व्यय रिपोर्ट में मार्च 15 से मई छह के चुनावी अवधि के दौरान 207.17 करोड़ रुपये की शुद्ध प्राप्तियों और 248.55 करोड़ रुपये के व्यय की जानकारी पहले ही दे चुकी है।
BJP Expenditure भाजपा का 1,472.8 करोड़ रुपये का आंकड़ा इसके व्यय विवरणों के अनुसार उसी अवधि के दौरान केवल उसके केंद्रीय मुख्यालय में प्राप्तियों को दर्शाता है। केरल और बंगाल चुनावों के लिए पार्टी की व्यय रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई हैं। इसके चलते पार्टी को मिलने वाली रकम में और बढ़ोतरी संभव है।
15 मार्च, 2026 को पार्टी का बैलेंस 6,722.60 करोड़ रुपये था, जो छह मई, 2026 को चुनाव खत्म होने पर बढ़कर 7,627.20 करोड़ रुपये हो गया। भाजपा ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों पर कुल 160 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें पार्टी का केंद्रीय मुख्यालय और संबंधित राज्य और जिला इकाइयां भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की वित्तीय स्थिति चुनावों के दौरान गिरी। उसने चुनावी अवधि की शुरुआत लगभग 169.06 करोड़ रुपये से की और लगभग 103.2 करोड़ रुपये पर खत्म हुई, यानी 65.86 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।
भाजपा के व्यय विवरणों से पता चलता है कि उसने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लगभग 159.70 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें से 130.4 करोड़ रुपये सामान्य पार्टी प्रचार पर और शेष उम्मीदवारों और संबंधित खर्चों पर गए। असम में 96.27 करोड़ रुपये का व्यय हुआ, जिसमें 76.73 करोड़ रुपये सामान्य पार्टी प्रचार पर और 19.54 करोड़ रुपये उम्मीदवारों पर खर्च किए गए। BJP Expenditure
तमिलनाडु में भाजपा ने 51.56 करोड़ रुपये खर्च किए
तमिलनाडु में भाजपा ने 51.56 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें 44.51 करोड़ रुपये सामान्य प्रचार पर और 7.05 करोड़ रुपये उम्मीदवारों पर खर्च किए गए। पुडुचेरी में भाजपा ने 11.90 करोड़ रुपये का व्यय रिपोर्ट किया। कांग्रेस ने सभी पांच राज्यों में सामान्य पार्टी प्रचार पर 143 करोड़ रुपये और उम्मीदवारों पर 105.55 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी दी, जिससे उसका कुल चुनाव व्यय 248.55 करोड़ रुपये हो गया। BJP Expenditure





