• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

मगहर से काशी तक गूंजेगी कबीर वाणी

तीन दिवसीय 'निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव' का होगा आगाज़

BNPNEWS by BNPNEWS
June 23, 2026
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
मगहर से काशी तक गूंजेगी कबीर वाणी
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Saint Kabir संत कबीर की वाणी, निर्गुण भक्ति और भारतीय लोक-सांस्कृतिक परंपरा की समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत कबीर अकादमी, मगहर द्वारा कबीर जयंती के अवसर पर 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय ‘निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। मगहर, गाजीपुर और वाराणसी में आयोजित होने वाले इस उत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित संत, विद्वान, लोक कलाकार और कबीर गायन परंपरा से जुड़े समूह सहभागी होंगे। भक्ति, संगीत, साहित्य और चिंतन का यह आयोजन कबीर की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

 

Saint Kabir  उत्सव का शुभारंभ 27 जून को संत कबीर अकादमी, मगहर में भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। कार्यक्रम में पद्मश्री कालूराम बामनिया, बेबी सिसोदिया बंजारन सिस्टर्स, देवेन्द्र दास ताना-बाना ग्रुप, ओम प्रकाश पटेल, दिनेश कुमार जांगड़े और प्रीति बामनिया सहित कई ख्यातिप्राप्त कलाकार निर्गुण भक्ति और कबीर गायन की प्रस्तुतियां देंगे।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश (एमएलसी, बस्ती-संतकबीर नगर-सिद्धार्थनगर) तथा विशिष्ट अतिथि अंकुर राज तिवारी (विधायक, खलीलाबाद सदर), अनिल कुमार त्रिपाठी (विधायक, मेहदावल) और गणेश चंद्र चौहान (विधायक, धनघटा) की उपस्थिति में कबीर की लोकधारा, संत परंपरा और निर्गुण भक्ति का उत्सव मनाया जाएगा।

 

दूसरे दिन 28 जून को कबीर मठ बेलसड़ी, गाजीपुर में निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव का आयोजन होगा। यहां पद्मश्री भेरूसिंह चौहान सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार कबीर वाणी और निर्गुण भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 28 और 29 जून को वाराणसी स्थित संत कबीर की प्राचीन प्राकट्य स्थली लहरतारा में ‘कबीर की विरासत : काशी से मगहर तक’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, साहित्यकार, इतिहासकार और शोधकर्ता कबीर के दर्शन, साहित्य और सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखेंगे। Saint Kabir

 

29 जून को लहरतारा, वाराणसी में आयोजित विशेष समारोह इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। इस अवसर पर संत समाज के प्रमुख धर्माचार्यों और विद्वानों का आशीर्वचन प्राप्त होगा। शाम को आयोजित निर्गुण सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपान्या की विशेष प्रस्तुति के साथ जय पाण्डेय, देवेन्द्र दास, बेबी सिसोदिया बंजारन सिस्टर्स, प्रीति बमानिया और दिनेश कुमार जांगड़े जैसे कलाकार कबीर की वाणी को स्वर देंगे। निर्गुण भक्ति, लोकसंगीत और संत परंपरा का यह संगम दर्शकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभूति प्रदान करेगा। Saint Kabir

 

इस आयोजन पर अपने विचार प्रकट करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि संत कबीर की वाणी आज भी समाज को समानता, मानवता, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ‘निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव’ जैसे आयोजन संत कबीर की शिक्षाओं और निर्गुण भक्ति परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत, संत परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे आयोजनों से न केवल कलाकारों, विद्वानों और संत समाज को एक साझा मंच मिलता है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक जागरूकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूती मिलती है।

 

कबीर जयंती समारोह के अंतर्गत 23 से 27 जून तक संत कबीर अकादमी, मगहर में ‘कबीर चित्रकला कार्यशाला’ का भी आयोजन किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कलाकार संत कबीर के जीवन, दर्शन और विचारों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करेंगे। Saint Kabir

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

वाराणसी

कैंट से गोदौलिया तक रोप-वे सफर मात्र 50 रुपये में

June 23, 2026
Coaching Centers
वाराणसी

एलेन, आकाश और महेंद्रा समेत आठ कोचिंग संस्थानों पर वीडीए की बड़ी कार्रवाई, भवन सील

June 23, 2026
Nirjala Ekadashi
वाराणसी

रजत कलश में भरे सात नदियों के जल से होगा बाबा का जलाभिषेक

June 21, 2026
Next Post

कैंट से गोदौलिया तक रोप-वे सफर मात्र 50 रुपये में

Discussion about this post

Recommended

Shiv Baraat

काशी की अद्भुत शिव बारात में दूल्हा हिंदू और दुल्हन मुस्लिम

Khelo India University Games

मशाल जलूस वाराणसी में 10 मई को रात 8 बजे पहुंचेगा

चुनावी राज्‍यों में प्रचार रैली और रोड शो प्रतिबंधित हो सकते हैं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कर रहा मंथन

 यूथ मतदाता ने फार्म 6 नहीं भरा तो 7 फरवरी तक का मौका

4 years ago
Accountancy

Accountancy : बोर्ड परीक्षा में 12वीं के छात्र पेपर हल करते समय इन बिंदुओं का रखें ध्‍यान

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

एलेन, आकाश और महेंद्रा समेत आठ कोचिंग संस्थानों पर वीडीए की बड़ी कार्रवाई, भवन सील

रजत कलश में भरे सात नदियों के जल से होगा बाबा का जलाभिषेक

अभी तीन दिनों तक लू का येलो अलर्ट, थोड़ा बढ़ सकता तापमान

मधूलिका चैरिटेबल ट्रस्ट, शिवम क्लब व समृद्धि कोचिंग के सदस्‍यों ने क‍िया योगाभ्‍यास

विश्व हिंदू महासंघ के आयोजन में बच्‍चों ने क‍िया योग का प्रदर्शन

कचहरी-संदहा मार्ग चौड़ीकरण को मिलेगी गति

Trending

वाराणसी

कैंट से गोदौलिया तक रोप-वे सफर मात्र 50 रुपये में

by BNPNEWS
June 23, 2026
0

BNP NEWS DESK।  Varanasi Ropeway शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा...

मगहर से काशी तक गूंजेगी कबीर वाणी

मगहर से काशी तक गूंजेगी कबीर वाणी

June 23, 2026
IIA Workshop

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Coaching Centers

एलेन, आकाश और महेंद्रा समेत आठ कोचिंग संस्थानों पर वीडीए की बड़ी कार्रवाई, भवन सील

June 23, 2026
Nirjala Ekadashi

रजत कलश में भरे सात नदियों के जल से होगा बाबा का जलाभिषेक

June 21, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैंट से गोदौलिया तक रोप-वे सफर मात्र 50 रुपये में
  • मगहर से काशी तक गूंजेगी कबीर वाणी
  • एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?