BNP NEWS DESK । The North Eastern Railway पूर्वोत्तर रेलवे में अब संविदा पर ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रखे जाएंगे। वाराणसी मंडल प्रशासन ने पुनर्नियोजन (रीइंगेंजमेंट) योजना के तहत 180 गार्डों की तैनाती की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसमें 26 सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर, 40 सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर और 114 गुड्स ट्रेन मैनेजर रखे जाएंगे।
The North Eastern Railway तैनाती के लिए 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग के सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से आवेदन मांगा गया है। इसके अलावा 93 प्वाइंटमैन, 29 असिस्टेंट खलासी और 26 सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क आदि अन्य विभागों के कुल 343 पदों पर रीइंगेंजमेंट के तहत सेवानिवृत्त कर्मियों की भर्ती की जानी है।
वाराणसी मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी ने कहा है कि पुनर्नियोजन पूर्णत: अस्थायी और संविदात्मक होगा। तैनाती के पहले नैतिकता और चरित्र सत्यापन के साथ स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होगा। The North Eastern Railway
पारिश्रमिक के रूप में एक निश्चित मासिक राशि दी जाएगी, जो सेवानिवृत्ति के समय प्राप्त वेतन में से मूल पेंशन घटाकर निर्धारित की जाएगी।
वाराणसी मंडल में 272 स्वीकृत पदों में से 176 पर ही गार्ड तैनात हैं, 96 पद रिक्त हैं। गुड्स गार्ड के ही 72 पद खाली हैं।
लखनऊ मंडल में 491 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 428 पर ही गार्ड हैं, 72 से अधिक पद खाली हैं। मालगाड़ियों और पैसेंजर ट्रेनों को अक्सर बिना गार्ड के ही संचालित करना पड़ता है।
आल इंडिया गार्ड काउंसिल के जोनल सेक्रेटरी नसीमुर्रहमान और आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी ओंकार सिंह ने रेलवे बोर्ड से पूर्वोत्तर रेलवे समेत भारतीय रेलवे स्तर पर ट्रेन मैनेजरों की तैनाती मांग की है। The North Eastern Railway
















Discussion about this post