चुनाव आयोग बंगाल में हिंसा मुक्त और भयमुक्त विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध : ज्ञानेश कुमार

SHARE:

West Bengal Legislative Assembly election

 BNP NEWS DESK। West Bengal Legislative Assembly election बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा के लिए प्रदेश के दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मंगलवार सुबह उस समय अप्रत्याशित विरोध का सामना करना पड़ा, जब दक्षिणेश्वर मंदिर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआइआर के खिलाफ धर्मतल्ला में धरने पर बैठी हैं। इससे पहले कोलकाता एयरपोर्ट से न्यूटाउन और सोमवार को कालीघाट में भी ज्ञानेश कुमार को काले झंडे दिखाकर तृणमूल समर्थकों ने गोबैक के नारे लगाए थे

बेलूर मठ में शांति संदेश, दक्षिणेश्वर में विरोध

West Bengal Legislative Assembly election मंगलवार सुबह की शुरुआत आध्यात्मिक रही। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सुबह करीब 7:15 बजे बेलूर मठ पहुंचे। वहां उन्होंने लगभग 45 मिनट का समय बिताया, विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए और संन्यासियों से भेंट की। बेलूर मठ से निकलते समय उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की पवित्र भूमि है। चुनाव आयोग राज्य में हिंसा मुक्त और भयमुक्त विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

हालांकि, यह शांति कुछ ही देर बाद तनाव में बदल गई। बेलूर मठ के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यक्रम अचानक बदला और वे दक्षिणेश्वर स्थित भवतारिणी काली मंदिर पहुंचे। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग काले झंडे लेकर खड़े थे। जैसे ही ज्ञानेश कुमार का काफिला पहुंचा, प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी मंदिर के इतने करीब कैसे पहुंच गए और उन्हें रोका क्यों नहीं गया?
प्रदर्शनकारियों ने खुद को ‘आम जनता’ बताते हुए दावा किया कि वे आम लोगों के उत्पीड़न और मौतों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। हालांकि, अपुष्ट खबरों के अनुसार ये सभी सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक बताए जा रहे हैं। West Bengal Legislative Assembly election

आज दूसरे व अंतिम दिन चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ की कई बैठकें हैं। राज्य की मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी के साथ बैठक प्रमुख है। इसके बाद आयोग की पूर्ण पीठ संवाददाताओं से भी मुखातिब होंगे। West Bengal Legislative Assembly election

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें