सुनील ग्रोवर ने कादर खान को लेकर किया धमाल

SHARE:

sunil grover

 BNP NEWS DESK। sunil grover ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ अब खत्म होने वाला है और ग्रैंड फिनाले के नजदीक है. इस सीजन का फिनाले 14 मार्च को टेलिकास्ट किया जाएगा. फिनाले में वरुण धवन और डेविड धवन की जोड़ी पहुंचेगी. मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज किया है. डेविड धवन और वरुण धवन, दोनों शो में खूब मस्ती और एक-दूसरे के बारे में मजेदार खुलासे करते नजर आएंगे. इसकी झलक ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ के प्रोमो में भी दिखाई गई है.

sunil grover  लेकिन तब माहौल बदल गया, जब सुनील ग्रोवर ने दिवंगत एक्टर कादर खान के गेटअप में एंट्री मारी और उनकी मिमिक्री कर सबको हैरान कर दिया. डेविड धवन भी हैरान रह गए और अर्चना पूरन सिंह भी मुंह खोले देखती रह गईं.

सुनील ग्रोवर ने कादर खान का सिर्प गेटअप ही कॉपी नहीं किया, बल्कि हूबहू उनके जैसी आवाज में मिमिक्री की. यह देख सभी हैरान रह गए. डेविड धवन भी एकदम देखते रह गए. इससे पहले सुनील ग्रोवर ने गुलजार, सलमान खान और आमिर खान के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू और अजय देवगन से लेकर एसएस राजामौली की हूबहू मिमिक्री करके सबका दिल जीत चुके हैं. उनके इस टैलेंट पर हर कोई फिदा है. sunil grover

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें