नारी बन रहीं नारायणी – मां गंगा की वेदना सुन रहीं बेटियां

SHARE:

International Women's Day

 BNP NEWS DESK।  International Women’s Day वाराणसी के कई विद्यालयों की हजारों छात्राएं गंगा निर्मलता के प्रति संकल्पबद्ध हो रहीं हैं।प्रदूषण से दुखित मां गंगा की करूण पुकार को काशी की ये बेटियां सुन और समझ रहीं हैं।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित पाठकों का ध्यानाकर्षण करना चाहेंगे साक्षात दुर्गा स्वरूपा, पतितपावनी, मोक्षदायिनी देवी गंगा की धारा को स्वच्छ करने के लिए किए जा रहें प्रयासों की ओर  वर्ष पर्यंत मां गंगा की निर्मलता के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में प्रमुख रूप से बेटियों को जोड़ने का प्रयास बदस्तूर जारी है।

International Women’s Day  नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर और 39 गंगा टास्क फोर्स सेना के जवान लगातार शिक्षा के मंदिर में गंगा की सफाई ही पूजा के मंत्र को सिद्ध करने में जुटे हैं।यहीं नहीं टीम में बड़ी संख्या में महिलाएं गंगा घाटों पर सफाई अभियान में घर के कामकाज से समय निकालकर सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।

घर की ये गृहणी नारी से नारायणी बनने की ओर अग्रसर हैं। विद्यालय पुनः खुलने के बाद अगले सत्र से गंगा स्वच्छता में बेटियों से संवाद अभियान को बड़ी तेजी से वाराणसी से लगभग सभी विद्यालयों तक ले जाया जाएगा। टीम में शिवांगी पांडेय, रश्मि साहू, किरण पांडेय, रेनू जायसवाल, चारुशिला सिन्हा, दीपशिखा कन्नौजिया, सपना वर्मा, रेनू आचार्य, ऊषा गुप्ता, अंकिता जेटली, भावना गुप्ता, प्रीति जायसवाल नियमित तौर पर सेवाकार्य में शामिल होती हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें