कल से राजघाट पुल पर केवल पैदल व दो पहिया वाहन चलेंगे, आज ट्रायल

SHARE:

Rajghat Bridge

BNP NEWS DESK। Rajghat Bridge राजघाट पुल की मरम्मत के कारण नमो घाट से पड़ाव चौराहे तथा पड़ाव चौराहे से नमोघाट तक केवल पैदल और दो पहिया वाहनों के संचालन की ही अनुमति रहेगी। तीन व चार पहिया वाहनों के साथ अन्य वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
यह व्यवस्था शनिवार से 13 जनवरी तक लागू रहेगी। इस दौरान स्कूल बसों को निर्धारित समय तक चलने की अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार को इस व्यवस्था का ट्रायल दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा।

Rajghat Bridge  एडीसीपी अंशुमान मिश्रा के अनुसार स्कूल बसों का संचालन नमो घाट से पड़ाव की ओर सुबह सुबह नौ बजे से से सुबह दस बजे तक तक और पड़ाव से नमोघाट की तरफ दोपहर में डेढ़ बजे से ढाई बजे तक स्कूल बसें चल सकेंगी। रामनगर की ओर से आटो, ई-रिक्शा, चार पहिया, एंबुलेंस, स्कूल बसों का आवागमन सामने घाट पुल से होगा।

इस दौरान ट्रामा सेंटर चौराहे तथा मालवीय चौराहे पर अधिक दबाव होने के करण विश्वसुंदरी पुल और डाफी टोल प्लाजा के बीच में पड़ने वाले लौटूबीर अंडर पास पर जर्सी बैरियर लगाया जाएगा। इससे बीएचयू, ट्रामा सेंटर आने वाले मरीजों को जाम से निजात मिल सकेगी।  Rajghat Bridge

चंदौली से वाराणसी तथा वाराणसी से चंदौली की तरफ आने-जाने वाले हल्के व भारी मालवाहक, बसें रामनगर चौराहे से टेंगरामोड़, विश्वसुंदरी पुल, डाफी टोल प्लाजा होते हुए अमरा अखरी व मोहन सराय तथा चंदौली, पंचपेडवा रिंगरोड होते हुए शहर में आएंगे-जाएंगे।

स्कूली बसों के संचालन के दौरान यातायात सर्किल प्रभारी कोतवाली धनंजय सिंह, रामनगर सर्किल प्रभारी पंकज तिवारी, लंका सर्किल प्रभारी कृष्ण प्रताप यादव मौके पर उपस्थित रहकर यातायात का संचालन कराएंगे।  Rajghat Bridge

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें