BNP NEWS DESK। India-South Africa T20 match लखनऊ में घने कोहरे के कारण मैच रद होने के बाद अब भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध शुक्रवार को होने वाले पांचवें व अंतिम टी-20 मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने उतरेगी।
वहीं मेहमान टीम के पास भी अब सीरीज को बराबर कराने का मौका होगा। चयन को लेकर उठे सवालों और कुछ कमजोरियों के उजागर होने के बीच भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगी।
India-South Africa T20 match टेस्ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए वनडे सीरीज जीती। यह सुनिश्चित है कि भारत अब इस सीरीज को हार नहीं सकता है जो मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए राहत की बात होनी चाहिए क्योंकि टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव तथा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
सूर्यकुमार की फार्म भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय
कुछ समय पहले तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे सूर्यकुमार की फार्म भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने टी-20 में इस साल 20 मैचों में 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया। इस दौरान उन्होंने 14.20 के औसत से 213 रन बनाए।
गिल का छोटे प्रारूप में नहीं चल पाना भी भारत के लिए अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले चिंता का विषय होगा। वह पिछले मैच में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे जिससे उनका अंतिम मैच में खेलना संदिग्ध है। भारतीय टीम किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझेगी क्योंकि उसके पास शीर्ष क्रम में संजू सैमसन के रूप में एक अच्छा विकल्प मौजूद है।
सैमसन निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए कभी भी सही विकल्प नहीं थे। उन्होंने आरंभिक बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि मध्यक्रम में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपने तीनों टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक शीर्ष क्रम पर खेलते हुए बनाए हैं। India-South Africa T20 match
अंतिम मैच में गिल की अनुपलब्धता की स्थिति में मौका मिलने पर केरल का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा। इसके अलावा भारतीय टीम संतुलित नजर आती है क्योंकि दोनों आलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे अब तक खेले गए तीनों मैचों में अंतिम एकादश में शामिल रहे हैं।
भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के लिए चुनौती
तेज गेंदबाजी आक्रमण में अर्शदीप सिंह अपनी लय में आ रहे हैं जबकि हर्षित राणा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बीच निजी कारणों से तीसरे टी-20 में नहीं खेल पाने वाले जसप्रीत बुमराह चौथे मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है जो इस सीरीज में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के लिए चुनौती पेश करेगी।
जहां तक दक्षिण अफ्रीका का प्रश्न है तो उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। अगर उसे सीरीज बराबर करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम रीजा हेंड्रिक्स की जगह एडेन मार्करैम को शीर्ष क्रम में वापस लाने पर विचार कर सकती है।
रीजा हेंड्रिक्स इस दौरे पर अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका को इसके अलावा युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी जो अभी तक अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। मार्को जेनसेन की आक्रामक पारियों की कमी भी खली है, लेकिन लुंगी नगिदी और ओटनील बार्टमैन ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। India-South Africa T20 match
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करैम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकाक, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कार्बिन बाश, डोनोवन फरेरो, मार्को जेनसेन, जार्ज लिंडे, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्त्जे, लूथो सिपामला।
















Discussion about this post