BNP NEWS DESK। Artificial Hand भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा इनाली फाउंडेशन,रोटरी क्लब ऑफ पूना डाउन टाउन के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क कृत्रिम हाथ दान शिविर का आयोजन आज आशीर्वाद लान सिगरा में किया गया।
शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि इसमें 32 चयनित लोगों को कृत्रिम हाथ लगाए गये। अवशेष लोगों को दूसरे दिन लगाए जाएंगे।इसमें सोनभद्र, नौगढ़, गाजीपुर सहित पूर्वांचल के जिलों से लोग आए थे। एक व्यक्ति,लुधियाना से चलकर आया था। लाभार्थियों में खुशी थी।एक महिला लाभार्थी ने जब यह बताया कि वह अब स्कूटी चला पाएगी तो उसके आंखों में आंसू भर आया।
Artificial Hand प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने बताया कि वाराणसी शाखा पहली बार ऐसा सेवा का कार्य कर रही है। इसके पूर्व भी प्रांत की और शाखाएं ऐसा कार्य कर चुकी है। वाराणसी शाखा यह कर आगे भी करती रहेगी जरूरतमंदों के हाथ लग जाने से उनके दैनिक जीवन में बहुत परिवर्तन आएगा लाभार्थी स्कूटी चला सकेंगे, अपना साइन कर सकेंगे, कृत्रिम हाथ द्वारा चम्मच से खाना खा सकेंगे यह बैटरी ऑपरेटर है नई टेक्नोलॉजी का कृत्रिम हाथ है
रोटरी पुणे डाउनटाउन एवं इनाली फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ
रोटरी पुणे डाउनटाउन एवं इनाली फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ पुणे से उनके पांच सदस्यों के सदस्य दो दिवसीय वाराणसी के में आए हुए हैं। किसी जिनका तकनीकी कारण वश हाथ नहीं लग पाया उनका जल्द से जल्द हाथ लगा दिया जाएगा।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, ब्रह्मानंद पेसवानी, प्रमोद राम त्रिपाठी, सुमन अग्निहोत्री, वाराणसी शाखा के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, रीता जयसवाल, राकेश गुप्ता, रवि दुबे, राजेश जायसवाल, राजेश केशरी, संदीप जयसवाल, राजीव श्रीवास्तव, माया जायसवाल, अजय सिंह, अनिल जायसवाल,अम्बरीष निगमआदि सदस्यों की भागीदारी रही।
ईनाली फाउंडेशन, रोटरी क्लब पूना ऑफ डाउन टाउन पुणे से आए डाक्टरों ने इस कार्य को संपादित किया। इसमें गौतम ईदनानी,रिचर्ड लोबो, हसन शेख, प्राजक्ता कुमार भीलोर, अंजली मोर्य जमीर पठान आकाश जाधव, सिद्धार्थ सरवरे ने इस कार्य में मदद की।
प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम जो आयोजित किया गया है वह बहुत ही सराहनीय सेवा कार्य है भारत विकास परिषद हमेशा सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती रही है और विकलांग सेवा उसका एक प्रमुख कार्य है। मेहरोत्रा ने भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि विकलांग सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। वाराणसी शाखा के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं बाहर से आए डॉक्टरों और कर्मचारियों को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकरउनका सम्मान किया। Artificial Hand
















Discussion about this post