आंध्र, ओडिशा- बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

SHARE:

Cyclone Montha

BNP NEWS DESK। Cyclone Montha चक्रवात ‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर तक गंभीर तूफान में बदलने की आशंका है, जिससे आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच खतरा है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने दबाव को चक्रवात में बदलने की जानकारी दी है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे 15 जिलों में असर पड़ने की संभावना है।

साइक्लोन मोंथा कब और कहां आएगा

Cyclone Montha  चक्रवात के ओडिशा के मलकानगिरी से लगभग 200 किमी. दूर आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 100 किमी. प्रति घंटा रह सकती है। आने वाली आपदा का असर 15 जिलों पर पड़ेगा, जिनमें से आठ में बहुत ज्यादा बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा, मोंथा चक्रवाती तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, इन जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद

रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और माहे: 27–28 अक्टूबर
तटीय कर्नाटक: 26–28 अक्टूबर
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम: 26–30 अक्टूबर
तेलंगाना और ओडिशा: 27–30 अक्टूबर
छत्तीसगढ़: 27–30 अक्टूबर

इन जगहों पर होगा तूफान का असर

आंध्र प्रदेश: काकिनाडा, विशाखापट्टनम, मछलीपट्टनम
ओडिशा: गोपालपुर के पास असर
तमिलनाडु: चेन्नई से दूर, लेकिन सतर्क रहने की सलाह

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather