एक जनवरी से बदल जाएगा लेन-देन के कुछ नियम, जानिए क्या होगा आपकी जेब पर इसका असर

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। आने वाला नया साल अपने साथ कई तरह के बदलावों को भी साथ लेकर आ रहा है। इन बदलावों में वित्तीय बदलाव भी शामिल हैं। एक जनवरी 2022 से दैनिक जीवन से जुड़े कई नियमों में परिवर्तन होगा। इन नियमों में बैंक से रुपये निकालने से लेकर जमा करने, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड संबंधित नियम

एक जनवरी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के तरीके में बदलाव हो जाएगा। ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इससे जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी जानकारी को दर्ज करना होगा। यानी अब ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के दौरान मर्चेंट वेबसाइट या ऐप आपके कार्ड की डिटेल स्टोर नहीं कर सकते। साथ ही जो पहले से सेव जानकारी होगी, उसे भी हटा दिया जाएगा।

एटीएम से रुपये निकालना होगा महंगा

नए साल से ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर अधिक भुगतान करना होगा। जून में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को एक जनवरी 2022 से एटीएम से मुफ्त मासिक पैसा निकालने पर एक लिमिट के बाद शुल्क बढ़ाने की मंजूरी दी थी। हर एक बैंक हर महीने कैश और नॉन कैश मुफ्त में कुछ ट्रांजेक्शन की अनुमति देता था। पर 1 जनवरी से मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा के बाद आपको कुछ चार्ज भी देना होगा। आरबीआइ के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये और जीएसटी भी देना होगा।

पोस्ट पेमेंट बैंक से कैश निकालना हो जाएगा महंगा

नए साल की पहली तारीख से कई नियम बदलने वाले हैं. अधिकतर नियम बैंकों के लेनदेन से जुड़े होंगे जिसका सीधा असर आपके-हमारे पैसों पर होगा. ऐसा ही एक नियम डाक घर से जुड़े इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक या India post payment bank का भी है। 1 जनवरी के बाद इस बैंक में पैसे जमा करने पर भी चार्ज देना होगा. हालांकि यह तभी होगा जब आप फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट को पार कर जाएंगे. नकदी निकालने पर भी यही नियम लागू होने जा रहा है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather