बीएनपी न्यूज डेस्क। Congress leaders Digvijay Singh दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे देश में कुछ ऐसे भी हिंदू है जो गोमांस खाते है और कहते है कि कहां लिखा है कि गौ मांस नहीं खाए और अधिकांश हिंदू गौ हत्या के खिलाफ है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदल देगी और 2024 में फिर से सत्ता में आने पर आरक्षण प्रणाली को समाप्त कर देगी। यहां जन जागरण अभियान के दौरान बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से है। कांग्रेस नेता ने दोहराया कि हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी भी हिंदू और हिदुंत्व को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। उन्होंने हाल के दिनों में कई बार भाजपा पर इसे लेकर निशाना साधा है। पिछले दिनों एक रैली में उन्होंने कहा था कि भारत हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं, जो किसी भी हालत में सत्ता में रहना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी अपना पूरा जीवन सत्ता की तलाश में लगा देते हैं। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं चाहिए और वे इसके खातिर कुछ भी कर सकते हैं।
अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर एक बयान दिया है। जो मीडिया में चर्चा का विषया बना हुआ है, साथ ही वो बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा-सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि वो मांसाहारी थे और गाय का मांस खाने में बुराई नहीं समझते थे।








