BNP NEWS DESK। neet exam स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आश्रित बनकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा में शामिल होकर प्रवेश कराने के लिए बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का जाली हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र जारी कराने का मामला प्रकाश में आया है।
neet exam निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा.किंजल वर्मा ने नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण 12 अभ्यर्थियों की सूची जांच के लिए सत्यापन के लिए भेजी थी।
जांच में 11 अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने महानिदेशक को पत्र भेजकर जानकारी दी है जबकि मामले की जांच उप जिलाधिकारी सदर तिमराज को सौंपी गई है। इस फर्जीवाड़ा के मामले में शामिल गिरोह के लोगों की पहचान की जा रही है।








