BNP NEWS DESK। Jyoti Basu भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने देश विभाजन के दौरान बंगाल की पहचान बनाए रखने के जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मिशन में उनकी मदद की थी।
उन्होंने कहा कि बंगाल में मुखर्जी और बसु जैसे नेता रहे हैं, जिन्होंने सुनिश्चित किया था कि बंगाली हिंदू पर कोई अत्याचार न हो लेकिन वर्तमान सरकार कट्टरपंथी तत्वों को संरक्षण दे रही है और ये तत्व विभाजन-पूर्व हिंसा के दिनों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस्लामी कट्टरपंथ दुनिया भर में एक खतरा बन गया है
Jyoti Basu श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस्लामी कट्टरपंथ दुनिया भर में एक खतरा बन गया है।
बंगाल में कट्टरपंथी तत्वों को हराया जाना चाहिए और मैं हर सही सोच वाली पार्टी और व्यक्ति से इस लड़ाई में साथ आने का आग्रह करता हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण तृणमूल कांग्रेस बंगाल में कट्टरपंथी इस्लामवादियों के प्रसार को रोकने में विफल रही है।
गरीब, साधारण और राष्ट्रवादी मुसलमानों को पार्टी ने वोट के लिए इस्तेमाल किया, जबकि उनकी आर्थिक स्थिति पहले जैसी ही है। बता दें कि भाजपा 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस विरोधी वामपंथी मतदाताओं से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।
माकपा ने किया कटाक्ष
इधर, वरिष्ठ माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने शमिक भट्टाचार्य के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा अब बंगाल में अपनी डूबती नैया को पार लगाने के लिए ज्योति बसु का सहारा लेने की कोशिश कर रही है।
















Discussion about this post