BNP NEWS DESK। Kashi Vidyapeeth Exam महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने 15 फरवरी तक की समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देश मुख्य परिसर के अलावा गंगापुर, भैरोतालब, एनटीपीसी परिसर व वाराणसी सहित संबद्ध पांचों जिलों की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
Kashi Vidyapeeth Exam मुख्य परिसर में इस बार विभागीय स्तर पर स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसके साथ वाराणसी, चंदौली, भदोही, मीरजापुर व सोनभद्र के संबद्ध कालेजों की स्नातक (विषम सेमेस्टर) द्वितीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। इससे पहले जनपद में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विद्यापीठ प्रशासन ने पांच फरवरी तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। कार्यवाहक कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्र ने बताया कि छात्रों की मांग व महाकुंभ के दौरान अत्यधिक भीड़ को देखते हुए 15 फरवरी तक की समस्त परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। वहीं 17 फरवरी से परीक्षाएं पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार होंगी। स्थगित परीक्षाओं का टाइम टेबल बाद में जारी किया जाएगा।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए खुला आवेदन का पोर्टल
काशी विद्यापीठ प्रशासन स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) के पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ है। इस क्रम मेंमुख्य परिसर, गंगापुर, भैरोतालाब व एनटीपीसी परिसर के स्नातकोत्तर व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म लिए के लिए पोर्टल छह फरवरी से खुलेगा। वहीं स्नातक प्रथम सेमेस्टर का आनलाइन परीक्षा फार्म सात फरवरी से भरे जाएंगे। उपकुलसचिव (परीक्षा) आनंद कुमार मौर्या ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों 15 फरवरी परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
एनजीओ मैनेजमेंट की मिड टर्म परीक्षा कल
विद्यापीठ के स्नातक (समाजकार्य) स्तर पर स्किल डेवलपमेंट एनजीओ मैनेजमेंट के छात्रों की मिड टर्म परीक्षा सात फरवरी को होगी। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि परीक्षाएं मध्याह्न 12 बजे से प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में होंगी। विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य है। Kashi Vidyapeeth Exam
छात्रवृत्ति के आवेदन में त्रुटि संशोधित 10 फरवरी तक
समाज कल्याण विभाग ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन में त्रुटियों को संशोधित करने का एक मौका दिया है। कार्यवाहक कुलसचिव दीप्ति मिश्रा ने बताया कि संशोधन कराने वाले विद्यार्थियों को संशोधित आवेदन की हार्ड कापी संबंधित विभागों में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
छात्रावास में अब भी आवेदन का मौका
छात्रावास के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थी अब छह फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। चीफ वार्डेन प्रो. तेज बहादुर सिंह ने कहा कि स्नातक के छात्र आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास, शोध, स्नातकोत्तर के छात्र लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास तथा छात्राओं को आवेदन की हार्ड कापी जेके महिला छात्रावास कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।








