सोने की कीमत नई ऊंचाई पर

SHARE:

gold price

BNP NEWS DESK। gold price सोने की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। 1100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ सोने का दाम 84900 रुपये प्रति दस ग्राम के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। मजबूत वैश्विक संकेतों और जोरदार घरेलू मांग के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में यह बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी 850 रुपये की तेजी के साथ 95000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

gold price अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही। इसकी कीमत 1100 रुपये की तेजी के साथ 84900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। एक जनवरी को स्थानीय बाजार में सोना 79390 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद से इस पीली धातु की कीमत में 5510 रुपये या सात प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि चांदी 850 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 95000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

गुरुवार को चांदी 94150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘कीमती धातुओं में तेजी जारी है। शुक्रवार को सोना नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। दिल्ली के बाजार में सोने की कीमत 84000 रुपये के स्तर को पार कर गई है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather