यूपी-पंजाब पुलिस से मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर

SHARE:

Pilibhit Encounter

BNP NEWS DESK। Pilibhit Encounter उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यूपी और पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी और पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ आतंकी संगठन के थे। मौके से दो एके-47 और दो पिस्टल बरामद की गई हैं। तीनों ने गुरदासपुर चौकी पर ग्रेनेड फेंका था।

Pilibhit Encounter उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तीन खालिस्तानी आतंकवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं। पूरनपुर क्षेत्र में पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के करीब सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ हुई।

ये आतंकी मारे गए

1. गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
2. वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता (23 वर्ष) निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
3. जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18 वर्ष) निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब

बरामदगी

दो एके-47 राइफल दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद। ये तीनों पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे। पंजाब पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। यहां पीलीभीत पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी। हरदोई ब्रांच नहर के समीप पुलिस की मुठभेड़ हुई।

पूरा इलाका गोलियों से दहल उठा

पूरा इलाका गोलियों से दहल उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सिपाही सुमित राठी, थाना माधोटांडा और मोहम्मद शाहनवाज एसओजी शामिल हैं। एसपी ने सीएचसी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather