प्रधानमंत्री मोदी 25,000 हजार महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

SHARE:

modi model

BNP NEWS DESK । Prime Minister Modi नामांकन से पहले बीते 13 मई को काशी में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति का आभार जताने की इच्छा जताई थी। वह मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 25,000 महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें उनकी ताकत का अहसास कराएंगे।

Prime Minister Modi  डा. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में शाम साढ़े चार बजे नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी का हेलीकाप्टर शाम चार बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। पीएम यहां से सीधे कार्यक्रम स्थल रवाना हो जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। आयोजन का संचालन, मंच व्यवस्था आदि संपूर्ण दायित्व महिलाएं ही संभालेंगी।

प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों, लाभार्थी वर्ग की महिलाओं और भाजपा की महिला पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पंडाल में मिनी भारत का स्वरूप भी दिखाई देगा। काशी में रह रहीं महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, दक्षिण भारत आदि प्रांतों की महिलाएं आयोजन में उपस्थित रहेंगी। डाक्टर, शिक्षिका, गृहिणी, वकील, खिलाड़ी, व्यापारी आदि अलग-अलग कार्य करने वाली महिलाएं भी होंगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather