राजकुमार व जाह्नवी को भाया बनारस का माहौल

SHARE:

Mr and Mrs Mahi

BNP NEWS DESK ।  Mr and Mrs Mahi फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन के लिए पहुंचे फिल्म अभिनेता राजकुमार राव व अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को बनारस खूब भाया। सोमवार को दोनों ने नाव से गंगा घाटों की खूबसूरती निहारी। गंगा आरती में शामिल हुए और लस्सी का स्वाद लिया।
Mr and Mrs Mahi  नदेसर स्थित होटल ताज में मीडिया से बात करते हुए जाह्नवी ने कहा कि यहां आने के बाद इस शहर के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया। यह शहर और यहां के लोग बेहद ऊर्जावान हैं। जाह्नवी में कहा कि वह अपनी मां श्रीदेवी की बड़ी फैन हैं। अभिनय में उनकी बराबरी करने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।
राजकुमार राव ने बताया कि वह कई बार काशी आ चुके हैं। इस शहर के प्रति उनकी अपार आस्था है। उनकी फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” 31 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक ऐसे विवाहित जोड़े की जिंदगी पर आधारित है जिनको क्रिकेट देखना और खेलना बहुत पसंद है। परिवार की जिम्मेदारियों के आगे उन्हें अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है। आगे चल कर दोनों अपने मन की सुनते हैं और मिस्टर माही मिसेज माही को मैदान में उतार कर दोनों के सपनों को पूरा करते हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather