• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय

सर्वोच्च नेता खामेनई के खासमखास थे रईसी

2021 में खामेनेई की अध्यक्षता वाली समिति ने रईसी के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों को ठहरा दिया था अयोग्य

BNPNEWS by BNPNEWS
May 20, 2024
in अंतरराष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
Ayatollah Ali Khamenei

सर्वोच्च नेता खामेनई के खासमखास थे रईसी

1k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK ।  Ayatollah Ali Khamenei ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का शिष्य माना जाता था। रईसी ईरान-इराक युद्ध के अंत में 1988 में हजारों राजनीतिक कैदियों को सामूहिक फांसी देने में शामिल रहे थे। उनके नेतृत्व में ईरान ने हथियार बनाने के आवश्यक स्तर तक यूरेनियम का संवर्धन किया।

Ayatollah Ali Khamenei रईसी ने एक बार संयुक्त राष्ट्र में दुनिया को संबोधित करने से पहले कुरान को चूमा था और एक नेता के बजाय एक उपदेशक की तरह अपनी बात रखी थी।

खामेनेई ने उन्हें ईरान की न्यायपालिका का प्रमुख बनाया था

रईसी 2017 में अपेक्षाकृत उदारवादी नेता हसन रूहानी के हाथों राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे। इसके बाद खामेनेई ने उन्हें ईरान की न्यायपालिका का प्रमुख बनाया था। लेकिन चार साल बाद वह सत्ता में आए। वर्ष 2021 के चुनाव में रईसी के लिए चुनौती पेश कर सकने वाले उम्मीदवारों को खामेनेई के नेतृत्व वाली एक समिति द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद वह आसानी से राष्ट्रपति चुने गए। Ayatollah Ali Khamenei

सामूहिक फांसी की सजा सुनाई

 

इस चुनाव में मात्र दो करोड़ 89 लाख लोगों ने मतदान किया जो ईरान के इतिहास में अब तक का सबसे कम मतदान है। इस चुनाव में रईसी को करीब 62 प्रतिशत वोट मिले। चुनाव जीतने के बाद जब एक संवाददाता सम्मेलन में रईसी से ईरान-इराक युद्ध के बाद 1988 में राजनीतिक कैदियों को दी गई सामूहिक फांसी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने इससे जुड़े आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

इस दौरान राजनीतिक कैदियों, प्रदर्शनकारियों और अन्य लोगों को फांसी दी गई थी। जिस समिति ने सामूहिक फांसी की सजा सुनाई थी, रईसी उसके सदस्य थे। Ayatollah Ali Khamenei

रईसी ऐसे समय में राष्ट्रपति बने थे, जब वैश्विक शक्तियों और रूहानी के बीच हुआ परमाणु समझौता अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीछे हटने के कारण असफल हो गया था। ट्रंप के इस कदम के कारण ईरान और अमेरिका के बीच नए सिरे से तनाव पैदा हो गया। भले ही रईसी ने समझौते में फिर से शामिल होने की इच्छा जताई, लेकिन उनका प्रशासन अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण से बचता रहा। समझौते को बहाल करने के लिए विएना में बातचीत उनकी सरकार के शुरुआती महीनों में रुकी रही थी।

रईसी ने सितंबर, 2021 में संयुक्त राष्ट्र में कहा था, ‘प्रतिबंध लगाना दुनिया के देशों के साथ अमेरिका के युद्ध करने का नया तरीका है।’ उन्होंने कहना था, ‘अधिक से अधिक उत्पीड़न की नीति अब भी बरकरार है। जिस पर हमारा हक है, हम उससे अधिक कुछ नहीं मांग रहे।’

हिजाब नहीं पहनने के कारण हिरासत में ली गई महसा अमीनी

हिजाब नहीं पहनने के कारण हिरासत में ली गई महसा अमीनी की मौत के बाद 2022 में ईरान में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। रईसी के कार्यकाल में प्रदर्शनकारियों पर महीनों चली कार्रवाई में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 22,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। संयुक्त राष्ट्र की एक जांच समिति ने बाद में पाया था कि ईरानी अधिकारियों द्वारा की गई ‘शारीरिक हिंसा’ के कारण अमीनी की मौत हुई थी।

इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ

इसके बाद 2023 में इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ जिसमें ईरान समर्थित मिलिशिया ने इजरायल को निशाना बनाया। ईरान ने भी अप्रैल में इजरायल पर एक असाधारण हमला किया, जिसमें सैकड़ों ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं। हालांकि इजरायल, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इनमें से अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया था।

रईसी जब पांच वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था

रईसी का जन्म 14 दिसंबर, 1960 को मशहद में ऐसे परिवार में हुआ था, जो पैगंबर मुहम्मद के वंश से संबंध रखता है और उसकी पहचान उसकी काली पगड़ी से होती है। रईसी जब पांच वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। वह शियाओं के पवित्र शहर कोम स्थित एक मदरसे में गए और उन्होंने बाद में खुद को उच्च श्रेणी के शिया मौलवी-अयातुल्लाह के रूप में वर्णित किया।

‘अत्यधिक अनुभव वाला भरोसेमंद व्यक्ति’

खामेनेई ने ईरान के पूर्व अटार्नी जनरल रईसी को 2016 में इमाम रजा परमार्थ संगठन के संचालन के लिए नियुक्त किया था जो ईरान में कई कारोबारों का प्रबंधन करता है। संगठन में रईसी को नियुक्त करते समय खामेनेई ने उन्हें ‘अत्यधिक अनुभव वाला भरोसेमंद व्यक्ति’ कहा था। इसके बाद ही विश्लेषकों ने अटकलें लगाई थीं कि खामेनेई रईसी को ईरान के तीसरे सर्वोच्च नेता के संभावित उम्मीदवार के रूप में तैयार कर रहे हैं।

ईरान का सर्वोच्च नेता एक शिया मौलवी होता है जो सरकार संबंधी सभी मामलों में अंतिम निर्णय लेता है और देश के कमांडर-इन-चीफ के रूप में काम करता है।

The Review

Ayatollah Ali Khamenei

ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का शिष्य माना जाता था।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Temples Gurudwaras in Pakistan
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में 1,817 मंदिरों व गुरुद्वारों में से 37 ही चालू

December 5, 2025
Sheikh Hasina
अंतरराष्ट्रीय

शेख हसीना को शादी की सालगिरह पर मिली सजा-ए-मौत

November 17, 2025
Mecca-Medina Tragedy
अंतरराष्ट्रीय

मक्का से मदीना जा रहे 45 भारतीयों की मौत

November 17, 2025
Next Post
modi model

प्रधानमंत्री मोदी 25,000 हजार महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

Mr and Mrs Mahi

राजकुमार व जाह्नवी को भाया बनारस का माहौल

Akhilesh Yadav

आजमगढ़ में अखिलेश की सभा में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

Discussion about this post

Recommended

14 जनवरी मकर संक्रांति पर एक करोड़ से अधिक लोग सूर्य नमस्कार करेंगे, दुनिया भर से बड़ी संख्या में पंजीकरण कराने वालों में उत्साह

14 जनवरी मकर संक्रांति पर एक करोड़ से अधिक लोग सूर्य नमस्कार करेंगे, दुनिया भर से बड़ी संख्या में पंजीकरण कराने वालों में उत्साह

4 years ago
inflation figures

महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की दिशा

ipl 2025

आईपीएल नीलामी 2022 : 1,200 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया 

4 years ago
donald trump

हत्या के प्रयास पर बोले ट्रंप, ‘मैं तो मर गया होता’

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?