बैलेट लूटने वाले ही ईवीएम पर उठा रहे सवाल : योगी

SHARE:

Yogi Adityanath

BNP NEWS DESK।Yogi Adityanath  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईवीएम पर सवाल उठाने पर कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे। लोकसभा चुनाव में पुख्ता हार को देख कांग्रेस के लोग ईवीएम पर दोषारोपण कर रहे हैं।
Yogi Adityanath  शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत में योगी ने गोमांस मुद्दे पर भी कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में लिख रही है कि अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद के खानपान का अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर अल्पसंख्यकों का ऐसा कौन सा खानपान है जो शेष समुदाय से अलग है? मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के अन्य सहयोगियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि आइएनीआइए गठबंधन जब भी हार रहा होता है, तो उसका ठीकरा ईवीएम पर डालने का प्रयास करता है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से पूछा कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में क्या बैलेट पेपर से सरकार बनी थी? 2004 में यूपीए की सरकार और 2018 में राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तथा दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार क्या बैलेट पेपर से बनी थी? Yogi Adityanath

Yogi Adityanath  कहा कि ईवीएम को नकारने वाले ही बैलेट बाक्स लूटने का काम करते थे। जब एनडीए भाजपा के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है तो खीझ मिटाने के लिए आइएनडीआइए गठबंधन के लोग ईवीएम को निशाना बनाकर अपनी हार को पुख्ता कर रहे हैं।
योगी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर यही कहा जा सकता है कि ये भले ही कांग्रेस का न्याय पत्र हो सकता है, मगर देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए अन्याय पत्र है।

देश का हिंदू गोमांस से पूरी तरह से परहेज करता है

देश का हिंदू गोमांस से पूरी तरह से परहेज करता है। गाय उसके लिए मां के समान है। कांग्रेस मुसलमानों को इसकी छूट देने का कुत्सित प्रयास कर रही है। यह कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को उनके व्यक्तिगत कानून का अधिकार देने की बात करती है। तो क्या तीन तलाक की कुप्रथा, जिसे मोदी सरकार ने समाप्त किया है, उसे दोबारा लागू किया जाएगा? क्या कांग्रेस शरिया कानून लागू करके देश का तालिबानीकरण करना चाहती है?

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather