• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश दिल्‍ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को सीबीआइ भी ले सकती है रिमांड पर

भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत पूछताछ कर सकती है सीबीआइ

BNPNEWS by BNPNEWS
March 23, 2024
in दिल्‍ली
Reading Time: 1 min read
0
Arvind Kejriwal

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट लगाई जल्दी सुनवाई की गुहार

901
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Arvind Kejriwal आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गत शुक्रवार को गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें जल्द खत्म होती नहीं दिख रही हैं।

Arvind Kejriwal ईडी की रिमांड अवधि खत्म होने पर सीबीआइ भी पूछताछ के लिए केजरीवाल को हिरासत में लेने के लिए अदालत का रुख कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआइ इस मामले में गिरफ्तार लोगों से मिली सूचना और एक गायब फाइल के ठिकाने के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी चाहती है।

यह भी जानने की कोशिश है कि क्या केजरीवाल ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू से फेसटाइम पर बात की थी और उन्हें आरोपित विजय नायर के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा था।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य को गिरफ्तार किया

सीबीआइ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत उस अपराध की जांच कर रही है, जिसमें उसने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य को गिरफ्तार किया है। सिसोदिया के साथ भी यही हुआ था। दोनों जांच एजेंसियों ने उन्हें काफी दिनों तक रिमांड पर लेकर अलग-अलग पूछताछ की थी।

बीते सोमवार को सीबीआइ ने राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायालय में सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए बताया था कि इस मामले में कुछ और ‘हाई प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी’ हो सकती हैं। सीबीआइ ने इस मामले में अप्रैल, 2023 में केजरीवाल से नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी।

इसके लिए मुख्यमंत्री को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया गया था। नई पूछताछ में एजेंसी यह भी जानना चाहती है कि क्या केजरीवाल के आवास पर सी अरविंद नाम के दानिक्स अधिकारी को नीति का मसौदा सौंपा गया था। सीबीआइ कुछ विवरणों को भी सत्यापित करना चाहती है जो कथित तौर पर आइक्लाउड एकाउंट से प्राप्त किए गए थे।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआइ ने 17 अगस्त, 2022 को शराब नीति मामले में एफआइआर दर्ज की थी। सीबीआइ की एफआइआर के आधार पर ही वर्ष 2022 में सितंबर के पहले सप्ताह में ईडी ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जिसमें गत शुक्रवार को केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

ईडी पैसों का ट्रेल जानने के लिए मनी लांड्रिंग के तहत मामले की जांच कर रही है। सीबीआइ आबकारी घोटाले के अलावा दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं के मामले की भी जांच कर रही है।

यही एकमात्र विभाग था जो केजरीवाल के पास थोड़े समय के लिए था। जुलाई, 2022 में सीबीआइ ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था और तलाशी ली थी। इसमें लगभग 1.5 करोड़ रुपये नकद, लगभग 1.2 करोड़ रुपये के आभूषण, 69 लाख रुपये की सावधि जमा की बरामदगी हुई थी।

केजरीवाल ने गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में दी चुनौती

आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में केजरीवाल ने   अपनी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और ईडी रिमांड को अवैध बताते हुए कहा कि वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं। उन्होंने अपने खिलाफ जारी समन सहित सभी कार्यवाही को रद करने की मांग की है।

 

केजरीवाल ने याचिका में कहा कि वह सत्तारूढ़ दल के मुखर आलोचक हैं। पूरा मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग से संबंधित है, जिसे बाद में रद कर दिया गया था। मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी ने आरोप लगाया है कि आरोपित आबकारी नीति तैयार करने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अनुचित लाभ हुआ और बदले में उन्होंने आप को रिश्वत दी।

केजरीवाल ने एसीपी के व्यवहार की शिकायत की

केजरीवाल ने गत शुक्रवार को ईडी की हिरासत में पेशी के लिए लाने वाले सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एके सिंह को अपनी सुरक्षा से हटाने को लेकर अदालत में आवेदन दायर किया। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की याचिका पर सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने का निर्देश दिया। केजरीवाल ने याचिका में कहा कि जब उन्हें सुनवाई के लिए अदालत लाया गया तो एके सिंह ने आसपास खड़े लोगों के साथ अनावश्यक तौर पर दुर्व्यवहार किया। सह आरोपित मनीष सिसोदिया को पेश करते समय भी एके सिंह के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज की गई थी।

The Review

Arvind Kejriwal

आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गत शुक्रवार को गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें जल्द खत्म होती नहीं दिख रही हैं।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Jaish terrorists
दिल्‍ली

जैश के चार आतंकियों को एनआइए ने किया गिरफ्तार

November 21, 2025
Car Blast Delhi RedFort Blast
दिल्‍ली

दिल्‍ली के लाल किला के पास बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत

November 10, 2025
Marathi Sahitya Sammelan
दिल्‍ली

पवार के लिए मोदी ने पकड़ी कुर्सी

February 21, 2025
Next Post
Mahua Moitra

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआइ के छापे

  Croix City Hall

मास्को में मरने वाले 143, चार हमलावरों समेत 11 पकड़े

Kangana Ranaut

कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट कर घिरी कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, नहीं काम आयी सफाई

Discussion about this post

Recommended

Alien in Space

स्पेस रिसर्चर का दावा, 25 साल के अंदर एलियंस तक पहुंच सकेंगे

Nuclear Scientists Killed

ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा

1 year ago
Temples Gurudwaras in Pakistan

पाकिस्तान में 1,817 मंदिरों व गुरुद्वारों में से 37 ही चालू

8 months ago
PM Modi Visit Karnataka

Watch Video : पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में दो ट्रेन, एयरपोर्ट टर्मिनल, नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का किया अनावरण

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?