• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष मनोरंजन

मौत की फर्जी खबर पर सोशल मीडिया पर पूनम पांडे की खूब किरकिरी

आक्रोशित यूजर्स ने हथकंडे को बताया घटिया मजाक

BNPNEWS by BNPNEWS
February 3, 2024
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
0
Poonam Pandey

आक्रोशित यूजर्स ने हथकंडे को बताया घटिया मजाक

1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Poonam Pandey माडल व अभिनेत्री पूनम पांडेय जिंदा हैं। शनिवार को खुद पूनम ने अपना वीडियो साझा किया और कहा कि सर्विकल से उनकी मौत नहीं हुई है बल्कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से ऐसा किया गया यानी यह पब्लिसिटी स्टंट था। इस बीच मौत की फर्जी खबर पर सोशल मीडिया पर पूनम की खूब किरकिरी हो रही है।

गुस्साए लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं

 

Poonam Pandey गुस्साए लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और इसे हास्यास्पद और अपमानजनक बता रहे हैं। पूजा भट्ट, सारा खान, एली गोनी और राहुल वैद्य, शर्लिन चौपड़ा, राखी सावंत जैसी हस्तियों ने भी पूनम की इस हरकत की कड़ी आलोचना की।कुछ ने इसे बेशर्मी और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताया। शुक्रवार को पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कैंसर से उनकी मौत होने की खबर दी थी।

इस बीच शनिवार को पूनम ने अपना वीडियो शेयर कर मौत की अफवाह की खबर की वजह बताई। कहा- ‘सर्विकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है, लेकिन इससे कई महिलाओं की जान जा चुकी है, जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सर्विकल कैंसर से कैसे बचाव किया जा सकता है। एचपीवी (ह्यूमन पपिल्लोमा वायरस) वैक्सीन और शुरुआती स्टेज में इसका परीक्षण कराने पर इससे बचाव किया जा सकता है। Poonam Pandey

इस बीमारी से किसी की जान न जाए, इससे बचाव का उपाय हमारे पास है। आइए, साथ मिलकर इसके विनाशकारी प्रभाव को खत्म करने का प्रयास करें।’ इसी के साथ पूनम ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वह इस अफवाह को फैलाने के लिए माफी मांग रही हैं। पूनम ने कहा कि उन्होंने सर्विकल कैंसर के लिए अवेयरनेस फैलाने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई। उन्होंने कहा कि सर्विकल कैंसर के बारे में जल्दी कोई बात नहीं करता। लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह का नाटक करना पड़ा। जिन लोगों को मैंने ठेस पहुंचाई है, उनके लिए मैं माफी चाहती हूं।

पूनम की मौत की खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी थी

इससे पूर्व शुक्रवार को पूनम की मौत की खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी थी। उनके तमाम फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने एक्ट्रेस की अचानक आई मौत की खबर पर दुख जताया था। लेकिन जैसे ही सच सामने आया, पूनम को इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथों लिया। अभिनेता कुशाल टंडन ने कहा- अपनी मौत की झूठी कहानी बनाना कितना मूर्खतापूर्ण और कितना लचर है। यह दुखद और चिंताजनक है।

मुझे लगता है कि पूनम पांडे और उसकी पूरी पीआर टीम को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए ताकि भविष्य के लिए ये नजीर बने और कोई इस तरह की बकवास या फर्जीवाड़ा न करें।

अभिनेता शर्लिन चोपड़ा ने लिखा- “बेशर्मी और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा।” एक एक्स यूजर ने लिखा -‘ कृपया जागरूकता के नाम पर इस तरह के गंदे स्टंट न करें। ऐसा गंदा मजाक मैंने पूरी लाइफ में नहीं देखा शर्म करो। ‘ एक अन्य यूजर ने लिखा है- ‘हमें तो पहले ही पता था कि इसमें पूनम की कोई चाल है, शर्म आनी चाहिए इस तरह की हरकत पर।’ एक ने लिखा- ‘सबसे बड़ी धोखेबाज।’
बता दें कि पूनम बिग बास के 2011 के संस्करण में दिखाई दी थीं। उसके बाद उन्होंने 2013 में फिल्म नशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्मों के साथ छोटे पर्दे पर भी काम किया है।

आल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एफआइआर की मांग की

आल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआइसीडब्ल्यूए) ने शनिवार को एक बयान जारी कर विवादास्पद अभिनेत्री-माडल पूनम पांडे के खिलाफ एफआइआर की मांग की। आइसीडब्ल्यूए ने शनिवार को एक्स पर कहा-‘ माडल और अभिनेत्री पूनम पांडेय का फर्जी पीआर स्टंट बेहद गलत है। अपने प्रचार के लिए सर्विकल कैंसर की आड़ का इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं है। इस खबर के बाद लोग भारतीय फिल्म उद्योग में किसी भी मौत की खबर पर विश्वास करने में संकोच करेंगे। फिल्म उद्योग में कोई भी पीआर के लिए इस स्तर तक नहीं गिर सकता। ‘ पूनम पांडे के मैनेजर ने झूठी खबर फैलाई, इसलिए पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआइआर होनी चाहिए ताकि भविष्य में पीआर के लिए कोई इस तरह का कदम न उठाए।

The Review

Poonam Pandey

माडल व अभिनेत्री पूनम पांडेय जिंदा हैं। शनिवार को खुद पूनम ने अपना वीडियो साझा किया और कहा कि सर्विकल से उनकी मौत नहीं हुई है बल्कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से ऐसा किया गया

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

    Kantara: Chapter 1
मनोरंजन

कांतारा: चैप्टर 1 को मिली सफलता के लिए ऋषभ शेट्टी काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकेंगे

October 16, 2025
Dadasaheb Phalke Award
मनोरंजन

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

September 21, 2025
Oscars
मनोरंजन

आस्कर में भारत की तरफ से फिल्म होमबाउंड होगी आधिकारिक प्रविष्टि

September 20, 2025
Next Post
Lal Krishna Advani

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

amrit yoga

प्रयागराज में बनेगा तीन किमी लंबा रेल फ्लाई ओवर

Sri Krishna Birthplace

मथुरा में केशव देव मंदिर तोड़ बनाई ईदगाह

Discussion about this post

Recommended

Isudan Ghadvi गुजरात विधानसभा चुनाव में इसुदान गढ़वी होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम फेस अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, इसुदान राजनीति में आने से पहले टीवी पत्रकार थे BNP NEWS DESK। गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सीएम फेस का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद के लिए इसुदान गढ़वी के नाम का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी राज्य में इन्ही के चेहरे पर आगे बढ़ेगी और चुनाव लड़ेगी. अरविंद केजरीवाल ने सीएम फेस के लिए उनके नाम का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी ने एक हफ्ते पहले अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से ईमेल, फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए गुजरात में मुख्यमंत्री उम्मीदवार की अपनी पसंद का पंजीकरण कराने को कहा था. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जो नंबर्स जारी किए गए थे, उन पर 16,48,500 लोगों का रिस्पॉन्स आया. इनमें से 73 फीसदी लोगों ने इसुदान गढ़वी के नाम को वोट दिया. जैसे ही केजरीवाल ने मंच से इसुदान के नाम की घोषणा की वह अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए और दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रणाम करने के बाद बगल में ही बैठीं अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया. इसुदान की मां भी अपनी कुर्सी से उठीं और बेटे को गले लगा लिया. आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी 9वीं सूची की घोषणा की थी, जिसके साथ उसके अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है. आपको बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए 2 चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होंगे, जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. इसुदान गढ़वी राजनीति में आने से पहले टीवी पत्रकार थे. वह गुजरात में लोकप्रिय टीवी एंकर थे और उनका ‘मन मंथन’ प्रोग्राम रात को 8 से 9 बजे तक 1 घंटे के लिए प्रसारित होता था. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 40 वर्षीय गढ़वी का जन्म 10 जनवरी 1982 को गुजरात के द्वारका जिले के पिपलिया गांव में हुआ. उन्होंने जून, 2021 में AAP की सदस्यता ली थी और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कमरे में बैठ कर अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय नहीं करते, बल्कि जनता से राय लेते हैं. इसुदान गढ़वी ने आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात में मुख्यमंत्री उम्मीदवार नामित होने के बाद अपने संबोधन में किसानों का मुद्दा उठाया. मोरबी ब्रिज टूटने पर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा. युवाओं की बात करते हुए कहा कि 3-3 साल तक परीक्षाएं ही नहीं होती हैं. हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की अगर गुजरात में सरकार बनती है तो हर 10 किलोमीटर पर शानदार सरकारी स्कूल बनेंगे, जिसमें लाख रुपए की फीस देने की जरुरत नहीं होगी. साथ 18 हजार गांवों में मोहल्ला क्लिनिक भी खुलेगा, जिसमें एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद रहेंगे. इसुदान पत्रकार के तौर पर वह दूरदर्शन, ईटीवी गुजराती, वीटीवी के साथ काम कर चुके हैं.

गुजरात विधानसभा चुनाव में इसुदान गढ़वी होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम फेस

ipl 2025

आईपीएल नीलामी 2022 : 1,200 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया 

4 years ago
वाराणसी डाक विभाग के छह जिलों में पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए 16-18 जून तक अभियान

वाराणसी डाक विभाग के छह जिलों में पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए 16-18 जून तक अभियान

4 years ago
27 साल में दो प्लेन क्रैश, दोनों में 11A सीट पर बैठने वाला जिंदा बचा

27 साल में दो प्लेन क्रैश, दोनों में 11A सीट पर बैठने वाला जिंदा बचा

12 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?