वाराणसी से 13 जनवरी को शुरू होगी विश्व की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा

SHARE:

river cruise
BNP NEWS DESK। River Cruise पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर नए स्वरूप में उभर रहे वाराणसी में 13 जनवरी को एक और कड़ी जुड़ जाएगी। रविदास घाट से गंगा विलास क्रूज से विश्व की सबसे लंबी River Cruise रिवर क्रूज यात्रा का शुभारंभ होगा। लगभग 3200 किलोमीटर की असम के डिब्रूगढ़ तक की यह यात्रा 48 दिनों में पूरी होगी। इस दौरान 50 पर्यटन स्थलों से गुजरेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कर सकते हैं। भारत आने वाले विदेशी सैलानियों के लिए यह विशेष आकर्षण होगा।

बैलून और बोट फेस्टिवल का शुभारम्भ करेंगे

नए साल के शुरुआत के साथ ही काशीवासियों को कई नई सौगात मिलने वाली है, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जनवरी को वाराणसी आएंगे। सीएम योगी 13 जनवरी को काशी में जून तक चलने वाली बैलून और बोट फेस्टिवल का शुभारम्भ करेंगे। साथ ही वह गंगा उस पार रेती पर बसाई जा रही टेंट सिटी का लोकार्पण भी करेंगे।

नदी किनारे की संस्कृति को समझना ही उद्देश्य

River Cruise 22 दिसंबर को गंगा विलास क्रूज कोलकाता से रवाना हो चुका है। छह जनवरी को यह गाजीपुर और सात जनवरी को वाराणसी पहुंचेगा। 13 जनवरी को डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगा। पर्यटन को नया विस्तार देने के साथ  यह यात्रा नदी किनारे की जीवन पद्धति को जानने और समझने का अवसर उपलब्ध कराएगी।

सुंदरवन से गुजरना अविस्मरणीय अनुभव

River Cruise बनारस से शुरू होकर यात्रा गाजीपुर, बक्सर, पटना, मुंगेर, भागलपुर, पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश होते हुए डिब्रूगढ़ तक होगी। इस लंबी नदी यात्रा में कई राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों के साथ सुदंरवन व नेशनल पार्क से गुजरना यात्रियों के लिए रोमांचकारी और अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा। अपने पहले सफर में गंगा विलास 32 स्विट्जरलैंड के सैलानियों की मेहमाननवाजी कर रहा है। 10 जनवरी को काशी आ रहे इस दल को आध्यात्मिक स्थलों के साथ भारतीय संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।

बेमिसाल खूबियां

– भारत में बना पहला रिवर क्रूज है गंगा विलास
– पांच सितारा सुविधाओं से सुसज्जितद 18 सुइट्स हैं
– इसकी लंबाई 62.5 व चौड़ाई 13 मीटर है
– 100 लोग होंगे क्रूज में सवार, इनमें 80 पर्यटक होंगे
– 27 नदियों से होकर गुजरी यह यात्रा
– ओपन स्पेस बालकनी, जिम, स्टडी रूम, लाइब्रेरी भी
– मनोरंजन के लिए गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम
– स्पा, सैलून के साथ चिकित्सकीय सुविधा भी

क्रूज की यात्रा यादगार बनाने को लेकर हर स्तर पर बेहतर तैयारी

नोडल अधिकारी (क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी) कीर्तिमान श्रीवास्तव के अनुसार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की प्रेरणा में इस सबसे बड़ी रीवर क्रूज यात्रा से वाराणसी पर्यटन के पटल पर और समृद्ध होगा। प्रमुख सचिव, पर्यटन के दिशा-निर्देशों का अमल करते हुए स्विट्जरलैंड से आ रहे 32 सैलानियों का स्वागत करते हुए काशी दर्शन कराया जाएगा। क्रूज की यात्रा यादगार बनाने को लेकर हर स्तर पर बेहतर तैयारी की जा रही है।

17 जनवरी को SCO Summit की शुरुआत

इन दोनों नए प्लान की शुरुआत होने से न सिर्फ वाराणसी को नई पहचान मिलेगी, बल्कि विश्व पटल पर काशी नगरी की छवि और भी बेहतर होगी। साथ ही टूरिज्म सेक्टर को काफी बढ़ावा मिलेगा। वहीं 17 जनवरी से बनारस में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के समन्वयकों के सम्मेलन की शुरुआत होनी है। इसमें SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ देश के सभी राज्यों के समन्वयक भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन में सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी गतिविधियों के विस्तार और संभावनाओं पर चर्चा होगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather