यूपी में बेसिक शिक्षा में पर्व पर 32 अवकाश, कैलेंडर जारी

SHARE:

School Holidays calender

BNP NEWS DESK |  School Holidays calender    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों/मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में वर्ष 2023 में दिए जाने वाले अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा। इसमें पर्वों पर मिलने वाले 32 अवकाश की भी तिथिवार जानकारी दी गई है।

School Holidays calender  सचिव ने पत्र में बताया है कि 15 नवंबर, 2022 के शासनादेश के मुताबिक कार्यकारी अवकाश के अंतर्गत पांच जनवरी 2023 को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में निर्धारित अवकाश को 29 दिसंबर, 2022 को दिया गया था। इस कारण पांच जनवरी-2023 को देय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का शैक्षणिक समय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह आठ से सवा आठ बजे तक) रहेगा। जबकि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से तीन बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह नौ से सवा नौ बजे तक) पढ़ाई होगी।

ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10:30 से 11 बजे तक तथा शीतकाल में मध्यावकाश दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्मकाल एवं शीतकाल में मौसम परिवर्तन को देखते हुए सक्षम अधिकारी द्वारा विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य अवकाश देय होंगे।

मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार

मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे व पीछे हो सकते हैं। हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश केवल अध्यापिकाओं/बालिकाओं के लिए अनुमन्य होगा। राष्ट्रीय पर्वों पर शिक्षण कार्य बंद रहेगा, लेकिन शिक्षक व विद्यार्थी विद्यालय में निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें