राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्या पहले ही बन चुका था पूरा प्लान?

SHARE:

Raja Rahuwanshi Murder Case

BNP NEWS DESK। Raja Rahuwanshi Murder Case इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रोज एक नया खुलासा हो रहा है। इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी इस समय पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि सोनम ने राजा की हत्या के बाद अपने पति के मोबाइल फोन से एक फोटो पोस्ट की।

Raja Rahuwanshi Murder Case इस फोटो के कैप्शन में उसने लिखा कि ‘सात जन्मों का साथ है’। माना जा रहा है कि सोनम ने ये फोटो इसलिए पोस्ट किया ताकि दर्शाया जा सके कि अभी राजा रघुवंशी जिंदा हैं और दोनों पति और पत्नी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

23 को मिली थी दंपती के गायब होने की सूचना

बता दें कि 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय गया कपल 23 मई को लापता हो गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या अपने आंखों के सामने कराई थी। इसके बाद राजा को पहाड़ों से नीचे गिरते देखा। बाद में सोनम ने राजा के फोन से एक फोटो पोस्ट की।राजा की हत्या 23 मई को हुई थी। बताया यह भी जा रहा है कि इसी दिन ही राजा और सोनम के लापता होने की खबर भी सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम ने राजा के फोन से ये पोस्ट दोपहर में 2 बजे के करीब की।

दो जून को मिला राजा का शव

बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। इसके तीन दिन बाद यानी 23 मई को होमस्टे से चेकअप करने के बाद दोनों लापता हो गए थे। बाद में 2 जून को राजा का शव एक खड्ड में मिला। वहीं, सोनम लापता हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से हथियार बरामद हुआ। वहीं, इसके दो दिन बाद रेनकोट भी बरामद हुआ। जिसके बाद सोनम की खोज और तेज कर दी गई।

सोनम ने किया सरेंडर

राजा की हत्या 23 मई को हुई थी। बताया यह भी जा रहा है कि इसी दिन ही राजा और सोनम के लापता होने की खबर भी सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम ने राजा के फोन से ये पोस्ट दोपहर में 2 बजे के करीब की।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather