राज के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की बनाई योजना

SHARE:

sonam raghuvanshi 

BNP NEWS DESK। sonam raghuvanshi  मेघालय में इंदौर के युवक राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को भी गिरफ्तार किया गया है। सोनम रघुवंशी का उसके यहां काम करने वाले कर्मचारी से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था । पांच साल से छोटे कर्मचारी से प्रेम करती थी। सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर  हत्या की साजिश शादी के छह दिन बाद ही रच ली थी। पुलिस ने इस मामले से जुड़े चार लोगों को पकड़ लिया है।
सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यवसाय है। उसके यहां राज कुशवाहा बिलिंग का काम करता है। सोनम का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई। इसके बाद राज के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. राज ने दोस्त विशाल सिंह , आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को तैयार किया और प्लान के अनुसार गुवाहाटी भेजा। सोनम और राजा जब शिलांग आए तो तीनों युवक भी पहुंच गए । सोनम ही राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई थी जहां राजा की हत्या कर दी गई.

sonam raghuvanshi 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, मेघालय से हुई थी लापता, इंदौर में पति राजा रघुवंशी की मिली थी लाश। बदहवास हालत में नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे में मिली सोनम, कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है सोनम। फिलहाल वह वन स्टॉप सेंटर में है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोनम रघुवंशी नंदगंज में एक ढाबे पर मिली है। फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि सोनम रघुवंशी नंदगंज में एक ढाबे पर मिली। पहले उसने अपने परिजनों को बताया। परिजन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वहां की पुलिस ने हमे सूचित किया। इसके बाद हमने नंदगंज ढाबे से लाकर वन स्टॉप सेंटर में रखा है। फिलहाल पूछताछ करने के साथ ही जांच की जा रही है।

सोनम रघुवंशी नंदगंज के काशी चाय जायका पर रात में करीब एक बजे पहुंची थी। काशी चाय जायका के मालिक साहिल यादव ने बताया कि वह पैदल ही पहुंची थी। उसने मोबाइल मांगा और भाई से बात की और फिर रोने लगी। इसके बाद सोनम के भाई ने साहिल से यहां का पता पूछा। इसके करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और सोनम को अपने साथ लेते गई।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather