इस बार धनत्रयोदशी पर शनि प्रदोष का अनूठा संयोग

SHARE:

Dhanteras 2025

BNP NEWS DESK।    Dhanteras 2025 कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धन त्रयोदशी के रूप में मनाया जाता है। इसका प्रचलित नाम धनतेरस भी है। इस वर्ष शनिवार 18 अक्टूबर को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपनी आवश्यकता की नई वस्तुओं की खरीदारी करते हैं और मां लक्ष्मी, गणेश तथा कुबेरादि का पूजन कर उन्हें समर्पित करते हुए पूरे वर्ष घर में धन-धान्य बने रहने की कामना करते हैं।

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दिन में 1:20 बजे लग रही  

 

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दिन में 1:20 बजे लग रही है जो 19 अक्टूबर को दिन में 1:25 बजे तक रहेगी। इस बार धन त्रयोदशी तिथि में शनि प्रदोष (पुत्र प्राप्ति के लिए) का अनूठा संयोग बन रहा है। लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त स्थिर लग्न वृषभ में शाम 7:18 बजे से रात 9:14 बजे तक विशेष होगा। दोपहर 1:21 बजे त्रयोदशी तिथि लगने के बाद कभी भी खरीदारी की जा सकता है।

यह पर्व विशेष ही धनागमन व पूजन के लिए है। पर्व के दिन खरीद के लिए पूरा दिन शुभ मुहूर्त होता है। इसलिए धनतेरस पर कभी भी मां लक्ष्मी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए खरीद कर सकते हैं। वैसे तो पर्व विशेष ही अपने आप में शुभ मुहूर्त व लग्न होता है, इसलिए खरीद के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं फिर भी खरीदा गया धन दीर्घकाल तक स्थिर बना रहे, इसके लिए स्थिर लग्न को प्राथमिकता देने का विधान है।
धनतेरस के दिन सुबह 8:32 बजे से 10:49 बजे तक वृश्चिक लग्न, दोपहर 2:42 बजे से 4:13 बजे तक कुंभ लग्न, शाम 7:18 बजे से 9:14 बजे तक वृष लग्न है। यह सभी स्थिर लग्न हैं। स्वर्णाभूषणों, गृह संपत्ति की खरीद, विवाह, गृह प्रवेश इत्यादि के लिए स्थिर लग्न महत्वपूर्ण होते हैं।

दोपहर 1:21 के बाद खरीद करना होगा शुभ

18 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि का शुभारंभ दोपहर 1:21 बजे से होगा। अतएव धन त्रयोदशी के लिए कीमती धन-आभूषणों की खरीद का कार्य का इसके बाद किया जाना उपयुक्त रहेगा। स्थिर लग्न में भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी व कुबेरादि का पूजन स्थिर प्रभाव देने वाला होता है।
अतएव प्रदोष काल मे सूर्यास्त के बाद दो घंटा 24 मिनट तक पूजनादि कार्य संपन्न कर लेना उचित रहेगा। धनतेरस के दिन ही मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी कर लेना चाहिए और प्रदोष काल में पूजन भी। ताकि मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का वास भी घर में स्थिरता के साथ हो।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather