• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए दो समूह में रवाना हुई भारतीय टीम

पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे गिल

BNPNEWS by BNPNEWS
October 16, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
India-Australia series

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए दो समूह में रवाना हुई भारतीय टीम

6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।   India-Australia series इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा कराने और वेस्टइंडीज के विरुद्ध टेस्ट कप्तान के रूप में पहली सीरीज जीतने के बाद अब 24 वर्षीय शुभमन गिल के सामने वनडे कप्तान के रूप में खुद को साबित करने की है और उनकी पहली परीक्षा ही आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के विरुद्ध होगी।

India-Australia series आस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन वनडे मैचों की सीरीज 19 अक्टूबर से होगी, जिसके लिए भारतीय टीम बुधवार को दो समूह में रवाना हुई। पहला जत्था देर रात आस्ट्रेलिया पहुंच गया, जबकि दूसरा जत्था गुरुवार को पहुंचेगा। यह सीरीज सिर्फ गिल के नेतृत्व परीक्षण की नहीं, बल्कि सीनियर जोड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए भी अहम साबित हो सकती है।
क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि यह संभवतः विराट और रोहित की आखिरी वनडे सीरीज हो सकती है। दोनों खिलाड़ियों ने 2023 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों के प्रारूप में सीमित भूमिका निभाई है।

2027 विश्व कप अभी दूर है और किसी की जगह पक्की नहीं

 

हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा है कि 2027 विश्व कप अभी दूर है और किसी की जगह पक्की नहीं है। गंभीर के इस बयान ने टीम के भीतर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बना दिया है, जहां हर खिलाड़ी को खुद को साबित करना होगा।

शुभमन गिल के लिए यह जिम्मेदारी उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ मानी जा रही है। टेस्ट कप्तान के रूप में उन्होंने हाल में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 2-0 से सीरीज जीतकर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। अब नजरें इस बात पर होंगी कि क्या वे वनडे में भी वही आत्मविश्वास और संतुलन दिखा पाते हैं।

इस दौरे में भारतीय टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है। विराट और रोहित के लिए यह सीरीज स्वयं को फिर से साबित करने का अवसर होगी।
यदि वे यहां दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो 2027 विश्व कप की योजनाओं में बने रहने की उम्मीदें जीवित रहेंगी। वहीं, गिल के लिए यह मौका है खुद को एक दीर्घकालिक कप्तान के रूप में स्थापित करने का, जो टीम इंडिया के भविष्य का नेतृत्व संभाल सके।

सुबह रवाना हुए विराट और रोहित : विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर, आरंभिक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, आलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य आस्ट्रेलिया रवाना हुए।
यह समूह सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां कुछ प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए प्रवेश द्वार के बाहर कतार में खड़े थे। वहीं मुख्य कोच गौतम गंभीर व कोचिंग स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य शाम को रवाना हुए।

 

आस्ट्रेलियाई दर्शकों के लिए विराट-रोहित को देखने का अंतिम मौका होगा : कमिंस

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि भारत के विरुद्ध रविवार से पर्थ में शुरू हो रही वनडे सीरीज विशेष है क्योंकि यह आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते हुए देखने का अंतिम मौका हो सकता है। पीठ की चोट से जूझ रहे 32 वर्षीय कमिंस इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, उनकी जगह मिशेल मार्श को कप्तान बनाया गया है।
कमिंस ने जियो हाटस्टार से कहा, विराट और रोहित पिछले 15 वर्षों से लगभग हर भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों के लिए उन्हें यहां खेलते हुए देखने का यह आखिरी मौका हो सकता है। वे निश्चित रूप से भारत के लिए खेल के चैंपियन रहे हैं और उन्हें हमेशा अच्छा समर्थन मिलता है।

जब भी हम उनके खिलाफ खेलते हैं, दर्शक पूरे जोश में रहते हैं। इस शीर्ष तेज गेंदबाज ने कहा कि वह इस सीरीज ने नहीं खेल पाने से वह काफी निराश हैं जिसमें एडिलेड और सिडनी में भी मैच होंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

कमिंस ने कहा, भारत के विरुद्ध सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाना निराशाजनक है। मुझे पूरा विश्वास है कि स्टेडियम खचाखच भरे होंगे। आस्ट्रेलिया में पहले से ही इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। इस तरह की सीरीज में नहीं खेल पाना वास्तव में निराशाजनक होता है।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम
19 अक्टूबर, पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर, दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर, तीसरा वनडे, सिडनी

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cricketer Akash Deep
खेल

अक्षिता के साथ परिणय सूत्र में बंधे क्रिकेटर आकाशदीप

June 25, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

FIFA World Cup 2026 में सबसे छोटा देश कुरासाओ

June 16, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया

June 11, 2026
Next Post
Tejashwi Prasad Yadav

केवल राघोपुर से ही चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी, किया नामांकन

    Kantara: Chapter 1

कांतारा: चैप्टर 1 को मिली सफलता के लिए ऋषभ शेट्टी काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकेंगे

IIT BHU

चंद्रयान-3 ने खोजे सात तरह के खनिज : डा. वी. नारायणन

Discussion about this post

Recommended

गाजीपुर के जहूराबाद सीट से ही चुनाव लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, वाराणसी के शिवपुर से पुत्र अरविंद

गाजीपुर के जहूराबाद सीट से ही चुनाव लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, वाराणसी के शिवपुर से पुत्र अरविंद

4 years ago
वाराणसी में भाजपा ने शुरू किया यूपी विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान

वाराणसी में भाजपा ने शुरू किया यूपी विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान

4 years ago
VFX Competition

बनारस में 28 नवंबर को आयोजित होगा वीएफएक्स का कार्यक्रम

2 years ago
UP Board Exam 2023

हाईस्कूल परीक्षा में पहले दिन पकड़े गए मुन्नाभाई, प्रधानाचार्य ने किया था सत्यापन

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?