BNP NEWS DESK। Shravani Teej Fair महिला मंडल, काशी द्वारा आयोजित श्रावणी तीज मेला 2025 शनिवार को शुभम बैंक्वेट एंड हॉल, महामूरगंज में भव्यता और पारंपरिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष यह आयोजन संस्था के लगभग 50 वर्षों की सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवाभावी यात्रा के प्रतीक स्वरूप आयोजित किया गया था।
Shravani Teej Fair मेले में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने अपने हुनर, स्वरोजगार और सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 70 से अधिक स्टॉल्स लगाए। इन स्टॉल्स में हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा, खाद्य पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन और लोक कला से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी व बिक्री की गई।
यह जानकारी देते हुए ‘महिला मंडल काशी’ की अध्यक्ष श्रीमती मंजू अग्रवाल और मंत्री पूनम अग्रवाल ने बताया कि वर्ष १९३४ में रत्नेश्वरी देवी की दूरदृष्टि और सेवा भाव ने इस संस्था की नींव डाली। बाद में काशी के प्रतिष्ठित परिवारों की महिलाओं ने इस संस्था को सुदृढ़ बनाया। स्वतंत्रता संग्राम के अन्तर्गत महिलाओं को पर्दा प्रथा से बाहर निकालने का अभियान भी ‘महिला मंडल काशी ‘ने ही चलाया था। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, मालिनी चौधरी व श्वेता शाह जी ने बताया कि इस बार ‘श्रावणी तीज़ मेले ‘ को विस्तार देते हुए काशी के अलावा कोलकाता, अहमदाबाद, कानपुर, दिल्ली, इलाहाबाद और जयपुर के stall भी लगे।
पदाधिकारीद्वय ने बताया कि श्रावणी मेला क्षेत्र में प्लास्टिक प्रतिबंधित रहा। मेले में शहर की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं, समाजसेवी, शिक्षिकाएं, युवा उद्यमी व साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। जनमानस की उत्साही भागीदारी से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
















Discussion about this post