BNP NEWS DESK। UP weather पिछले चार-पांच दिनों से लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मानसून कमजोर हुआ है। मध्य यूपी में अच्छी बारिश के लिए अभी भी दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी के साथ ही पश्चिमी जिलों में गुरुवार को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
UP weather मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को बादलों की गरज-चमक के साथ कई जिलों में मूसलधार वर्षा की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के जिलों में बादल जमकर बरसेंगे।
भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और वज्रपात की घटनाओं से जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा करीब 40 जिलों में बादलों की आवाजाही और तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
पूर्वांचल के जिलों में बुधवार को बादल छाया रहा और 30-40 किलोमीटर हवा चलने की वजह से गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। दिन का तापमान लगभग तीन डिग्री गिरावट के साथ 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि मंगलवार को हुई तेज धूप का असर रात में दिखा। न्यूनतम तापमान दो डिग्री वृद्धि के साथ 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
















Discussion about this post