प्रणव रूंगटा का रैपिड व ब्लिट्ज इंटरनेशनल फिडे रेटिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

SHARE:

FIDE Rating Tournament

BNP NEWS DESK।  FIDE Rating Tournament  24 से 26 मई नई दिल्ली के त्याग्रजराज स्टेडियम में सम्पन्न हुई न्यू डेल्ही ओपन रैपिड व ब्लिट्ज फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी के प्रणव रूंगटा ने ब्लिट्ज के अंडर 14 बालक वर्ग में 9 चक्रों में 7 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1600 व 1700 से अधिक फिडे रेटिंग प्राप्त 5 खिलाड़ियों पर शानदार जीत दर्ज की। प्रणव अब क्लासिकल सहित रैपिड व ब्लिट्ज में भी अंतराष्ट्रीय फिडे रेटिंग नॉर्म्स पूरा कर चुके है, ब्लिट्ज में प्रणव की परफॉरमेंस रेटिंग 1860 रही जो कि काफी अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा वाराणसी के ही विश्वम्भर दयाल, अभिनव रूंगटा व शाश्वत अग्रवाल ने भी रैपिड में फिडे रेटिंग प्राप्त करने के लिए पर्याप्त अंक जुटा लिए है।
स्कूल टीम चैंपियनशिप में वाराणसी के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के श्रेयस मिश्रा 6 अंक, प्रणव रूंगटा 7 अंक, विश्वम्भर दयाल 5 अंक, मनस्वी पाण्डेय 5 अंक अर्जित करते हुए कुल 23 अंकों के साथ स्कूल टीम चैंपियन का खिताब जीता, मॉडर्न स्कूल दिल्ली द्वितीय व सेंट थॉमस स्कूल नोएडा द्वितीय स्थान पर रहे ।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather