यूपी राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का आदेश जल्द

SHARE:

UP state employee

BNP NEWS DESK। UP state employee दीपावली से पहले राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वित्त विभाग ने बोनस देने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर उसे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलते ही वित्त विभाग कर्मचारियों को बोनस देने का आदेश जारी कर देगा। बोनस के साथ ही दीपावली से पहले राज्यकर्मियों को वेतन देने पर भी सरकार जल्द निर्णय करेगी।
UP state employee  बोनस का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को मिलेगा। प्रदेश के लगभग 14.82 लाख कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। बोनस देने पर सरकार के खजाने पर लगभग 1,025 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अधिकतम सीमा सात हजार रुपये होगी।

बोनस के साथ राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व अक्टूबर माह का वेतन भी देने की तैयारी है। दीपावली से पहले बोनस और वेतन देने के सवाल पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि राज्यकर्मियों को इस संबंध में जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।

इस बार दीपावली 31 अक्टूबर को है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों को माह की समाप्ति से पूर्व वेतन जारी करेगी। हालांकि बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) के लिए कर्मचारियों-पेंशनर्स को कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद डीए व डीआर में तीन प्रतिशत की वृद्धि होना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता व पेंशनर्स की महंगाई राहत की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगी। डीए वृद्धि का लाभ जुलाई-2024 से दिया जाएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather