BNP NEWS DESK। crime श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आसपास घाट क्षेत्र से श्रद्धालुओं का मोबाइल चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार। उसके पास से 10 एन्ड्रायड व 5 कीपैड मोबाइल मिले हैं।
crime गोविन्द श्रीवास्तव उर्फ दीपक नाम है। उम्र 30 वर्ष और पिता का नाम स्व. अशोक श्रीवास्तव। निवासी ग्राम नाथोपुर थाना कुदरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार। यहां संतोष शुक्ला के सुभाष नगर कालोनी थाना कोतवाली, मुगलसराय-चन्दौली स्थित मकान में रहता है। पशुपतेश्वर गली के मोड़ के पास से दिनांक सुबह 11.40 बजे 15 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
मोबाइल 28 अगस्त को श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन के लिए आन्ध्रप्रदेश से आये श्रद्धालुओं के हैं। इन्हें लाकर में रखने के नाम पर अवैध गाइड गोविन्द लेकर भाग गया था। उसने पुलिस को बताया कि वह श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन तथा घाट क्षेत्र में घूमने के लिए आने वाले लोगों का मोबाइल चोरी करके उसको अपने गांव में बेच देता है और जो पैसा मिलता है, उससे अपना खर्चा चलाता है।








