अब नये कलेवर में मरीजों के सेवार्थ होगा लक्ष्मी हॉस्पिटल

SHARE:

Lakshmi Hospital

BNP NEWS DESK। Lakshmi Hospital वाराणसी में चिकित्सा के क्षेत्र में बीते 25 सालों से अधिक समय से मरीजों के सेवार्थ लोगों को समर्पित लक्ष्मी हॉस्पिटल एक बार फिर से नये कलेवर में शुरू हो रहा है।

Lakshmi Hospital वाराणसी के चिकित्सा जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। डॉ. अशोक राय के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ‘लक्ष्मी हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ हो रहा है।
शुक्रवार को लक्ष्मी हॉस्पिटल में हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस नए अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को बेहद आधुनिक, विश्वसनीय और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।

मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं

लक्ष्मी हॉस्पिटल को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के साथ तैयार किया गया है। जो अस्पताल की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।

सातो दिन 24 घंटे आपातकालीन सेवा

किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम चौबीसों घंटे तैनात रहेगी। अत्याधुनिक आपरेशन थिएटर में जटिल से जटिल सर्जरी को सुरक्षित तरीके से अंजाम देने के लिए हाइजीनिक और मॉडर्न मॉड्यूलर ओटी उपलब्ध है। Lakshmi Hospital

अनुभवी डॉक्टरों की टीम

हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक राय के साथ-साथ विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध रहेगी।

उन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर: सटीक बीमारी का पता लगाने के लिए आधुनिक लैब, एक्स-रे और अन्य जांच सुविधाएं। आईसीयू और एनआईसीयू के गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं के लिए विशेष गहन चिकित्सा कक्ष को बनाया गया है। Lakshmi Hospital

 

आयुष्मान भारत योजना का लाभ

डॉ. अशोक राय के कुशल नेतृत्व में लक्ष्मी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हो चुका है।

स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ, यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा और किफायती इलाज का एक नया केंद्र बनकर उभरा है। अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की बेहतरीन और सुचारू व्यवस्था की गई है।

कैशलेस इलाज

आयुष्मान कार्ड धारक परिवारों को सूचीबद्ध गंभीर बीमारियों के लिए 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। कार्ड के माध्यम से भर्ती होने वाले मरीजों के लिए एक समर्पित टीम बनाई गई है, ताकि कागजी कार्रवाई में कोई देरी न हो और इलाज तुरंत शुरू हो सके। सभी रोगों का इलाज, न्यूनतम और सस्ते दामों पर
लक्ष्मी हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य व्यापार नहीं, बल्कि सेवा है।
डा. अशोक राय के मार्गदर्शन में अस्पताल ने यह सुनिश्चित किया है जो मरीज आयुष्मान योजना के दायरे में नहीं आते, उनके लिए भी ओपीडी , दवाइयों, लैब टेस्ट और आपरेशन की दरें बेहद सामान्य और न्यूनतम रखी गई हैं। Lakshmi Hospital

एक ही छत के नीचे संपूर्ण समाधान

जनरल मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग,न्यूरोलॉजी विभाग,यूरोलॉजी विभाग,हृदय रोग विभाग और आपातकालीन चिकित्सा जैसे सभी प्रमुख विभागों का इलाज बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध है।

अत्याधुनिक संसाधन के तहत कम लागत का मतलब गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल नहीं है। अस्पताल में आधुनिक आईसीयू ,आपरेशन थिएटर और डायग्नोस्टिक मशीनें स्थापित की गई हैं।
शुभारंभ के इस भव्य अवसर पर डॉ. अशोक राय ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल एक अस्पताल खोलना नहीं, बल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐसा विश्वास पैदा करना है जहां हर मरीज को न्यूनतम खर्च में सर्वोत्तम इलाज मिल सके। लक्ष्मी हॉस्पिटल मानवता की सेवा और स्वास्थ्य के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। Lakshmi Hospital

डॉ. अशोक राय का संकल्प

बताया कि हमारा लक्ष्य है कि पैसे की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति का इलाज न रुके। लक्ष्मी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड की उचित व्यवस्था के साथ-साथ हमने सामान्य दरों को भी इतना कम रखा है कि हर परिवार को बिना किसी वित्तीय बोझ के विश्वस्तरीय चिकित्सा मिल सके। लक्ष्मी हॉस्पिटल अब आपकी सेवा में पूरी तरह समर्पित है। बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए आज ही संपर्क करें।

पूर्वांचल क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मी हॉस्पिटल द्वारा 1 जुलाई, डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक बृहद स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग एवं सशक्त बन सकें। Lakshmi Hospital

कार्यक्रम में सभी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक गण उपस्थित रहे और जिसमें प्रमुख रूप से डॉ.विकास भटनागर,डा.शशि शेखर सिंह,डा.शशिकांत सिंह,डा.अमीर शम्स,डा.विकास मौर्य,डा. शगुफ्ता अफ़्रीन अंसारी,डा. शम्स तबरेज एवं डॉ समय जयसवाल, डॉ अभिजीत राय आदि उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी निदेशक डा॰आदर्श राय ने दिया। Lakshmi Hospital

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather