• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल ने की वाराणसी के शिक्षक की हत्या

वाराणसी से कंटेनर में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका लेकर आए थे, शिक्षकों ने लगाया जाम

BNPNEWS by BNPNEWS
March 18, 2024
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
murder of teacher

धर्मेंद्र कुमार की फाइल फोटो

1k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। murder of teacher मूल्यांकन के लिए वाराणसी से यूपी बोर्ड की कापियां लेकर आ रहे हेड कांस्टेबल ने सरकारी कार्बाइन से गोलियां बरसाकर शिक्षक की हत्या कर दी। शिक्षक और हेड कांस्टेबल तथा अन्य कर्मी कंटेनर में वाराणसी से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए थे। हेड कांस्टेबल नशे में था और बार-बार तंबाकू मांग रहा था। विरोध करने पर उसने शिक्षक पर कार्बाइन से ताबड़तोड़ गालियां चला दीं।

murder of teacher पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कार्बाइन कब्जे में ले ली। स्वजन के पहुंचने पर मुकदमा दर्ज होगा। इसके बाद मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश के कई जिलों में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक कार्य बहिष्कार पर चले गए। शिक्षकों की मांग है कि हत्यारोपित के विरुद्ध रासुका लगाई जाए।

भविष्य में शिक्षकों को ट्रक या कंटेनर में ड्यूटी पर नहीं भेजा जाए

भविष्य में शिक्षकों को ट्रक या कंटेनर में ड्यूटी पर नहीं भेजा जाए। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय) के प्रदेश महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने कहा कि अगले तीन दिन में सरकार ने इस दिशा में निर्णय नहीं लिया तो शिक्षक संघ पूरे प्रदेश में मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। murder of teacher
गत 14 मार्च को वाराणसी से एक कंटेनर यूपी इंटर बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका लेकर चला था। कंटेनर के साथ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी पुलिस लाइंस में तैनात दारोगा नागेंद्र सिंह चौहान मय पिस्टल व हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश कार्बाइन के साथ थे। इनके साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र मौर्य व कृष्ण प्रताप भी थे।

सभी लोग प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर जिले में कापियां उतारते हुए रविवार रात लगभग एक बजे मुजफ्फरनगर में एसडी इंटर कालेज पहुंचे। कालेज का गेट बंद होने के कारण चालक साधु यादव ने कंटेनर को कालेज के गेट के पास ही खड़ा कर दिया। शिक्षक संतोष कुमार और दारोगा नागेंद्र सिंह चालक के केबिन में आराम करने लगे, जबकि पीछे की तरफ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश और दोनों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आराम कर रहे थे।

रात करीब डेढ़ बजे हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने कार्बाइन से गोलियां बरसाकर अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की हत्या कर दी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर कार्बाइन कब्जे में ले ली।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि अभी धर्मेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है पर उनके शरीर के तीन गोली आरपार निकली मिली हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक गोलियां कंटेनर को छलनी करते हुए निकल गई।

शराब के नशे में बार-बार मांग रहा था तंबाकू

एसपी सिटी ने बताया कि हेड कांस्टेबल शराब के नशे में था और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से बार-बार तंबाकू मांग रहा था। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने विरोध किया तो हेड कांस्टेबल ने उसकी हत्या कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर मुकदमा दर्ज होगा।

शिक्षकों ने लगाया जाम

अध्यापक धर्मेंद्र की हत्या की जानकारी मिलते ही शिक्षकों ने चौधरी छोटूराम इंटर कालेज के बाहर सुबह 11 बजे सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। मूल्यांकन का बहिष्कार करते हुए आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व मृतक के स्वजन को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। डीएम के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने छह घंटे बाद शाम चार बजे धरना समाप्त कर दिया।

50 प्रतिशत प्रभावित हुआ मूल्यांकन कार्य

शिक्षक की हत्या के बाद शुरू हुए कार्य बहिष्कार से 50 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ है। वाराणसी, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, चित्रकूट, लखनऊ सहित दर्जन भर जिलों में पूर्णतया मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा। कई जनपदों में आंशिक प्रभाव रहा। सचिव ने सभी डीआइओएस को निर्देश दिए हैं कि शिक्षक नेताओं से वार्ता कर समझाएं। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के साथ आरोपित पर कार्रवाई की जा रही है। साढ़े छह बजे सभी डीआइओएस के साथ यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल इसी विषय पर गूगल मीट करेंगे, ताकि मंगलवार से मूल्यांकन सुचारु रूप से हो सके।

The Review

murder of teacher

मूल्यांकन के लिए वाराणसी से यूपी बोर्ड की कापियां लेकर आ रहे हेड कांस्टेबल ने सरकारी कार्बाइन से गोलियां बरसाकर शिक्षक की हत्या कर दी।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post
Mathura Holi

राधारानी की प्राक्ट्यस्थली रावल गांव में जमकर उड़ा गुलाल

Holi 2024

24 मार्च की रात होलिका दहन, 25 को रंग पर्व होली

Krishna birthplace

कृष्ण कूप में पूजा की मांग पर सुनवाई पूरी, मस्जिद पक्ष देगा जवाब

Discussion about this post

Recommended

Bharat Vikas Parishad

राष्ट्रप्रेम की भावना से ही राष्ट्र का विकास संभव

1 year ago
अहमदाबाद में 2008 में हुए बम धमाकों के मामले में 78 दोषियों को मृत्युदंड, 11 को उम्रकैद की सजा

अहमदाबाद में 2008 में हुए बम धमाकों के मामले में 78 दोषियों को मृत्युदंड, 11 को उम्रकैद की सजा

4 years ago
30 जून से 11 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा, 11 अप्रैल से इन बैंक में होगी पंजीकरण प्रक्रिया

30 जून से 11 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा, 11 अप्रैल से इन बैंक में होगी पंजीकरण प्रक्रिया

4 years ago
Chief Minister Yogi

देश को बांटने वालों में रावण व दुर्योधन का डीएनए : मुख्यमंत्री योगी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?