भोजशाला में हवन कुंड का हुआ मापन, तीनों ओर खोदाई जारी

SHARE:

Bhojshala

 BNP NEWS DESK।  Bhojashaala मप्र के धार के ऐतिहासिक भोजशाला में शनिवार को सर्वे के 23वें दिन एएसआइ की टीम ने हवन कुंड का मापन कार्य किया गया है। यहां के पत्थरों और उसकी बनावट के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी हासिल की है, जबकि भोजशाला के भीतर के क्षेत्र में खोदाई कार्य भी जारी रहा। बाहरी क्षेत्र में भी 10 ट्रेंच में कार्य किया गया। 50 मीटर के दायरे में फिर टीम पहुंची। इसमें कुछ मकानों के निर्माण आदि को देखा गया है।

Bhojashaala  कुछ दिनों से एएसआइ की टीम के लीडर व विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक प्रोफेसर डाक्टर आलोक त्रिपाठी टीम के साथ नहीं थे। शनिवार को वह यहां पहुंचे। गर्भ गृह के बाहर के क्षेत्र जहां खोदाई चल रही है, वहां धीरे-धीरे गहराई बढ़ाई जा रही है। यहां पर विभाग द्वारा छह स्थान तय किए गए थे।

इसमें से एक ही स्थान पर अभी कार्य चल रहा है। भोजशाला के मध्य हवन कुंड नुमा आकृति है, जिसे हिंदू समाज हवन कुंड कहता है। सर्वे टीम ने मुख्य रूप से हवन कुंड का मापन कार्य किया है। इसकी जो बनावट है, उसके फोटो भी लिए गए हैं। इसके अलावा इसकी गहराई व कुंड के पाषाण की खास बनावट की जानकारी को सर्वे टीम ने अपने रिकार्ड में दर्ज किया है। Bhojashaala

खोदाई के लिए तीन नए स्थान तय, स्तंभों के स्केच तैयार किए

मप्र के धार के ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को किए गए सर्वे के दौरान तीन नए स्थानों को खोदाई के लिए चिह्नित किया गया है। एएसआइ की टीम के साथ मौजूद आर्टिस्ट ने स्तंभों से लेकर अन्य स्थानों पर बनी आकृतियों के स्केच तैयार किए। टीम ने स्तंभों और दीवारों पर उभरी आकृतियों की बारीकी से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की।

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सर्वे के लिए छह सप्ताह का समय दिया था, इसमें से आधा समय बीत चुका है। अब शेष 21 दिनों में टीम सर्वे कार्य में तेजी लाकर समय सीमा में काम पूरा करने का प्रयास कर रही है।

दोनों पक्षों की मौजूदगी में 22वें दिन का सर्वे कार्य सुबह छह बजे से शुरू हुआ। सर्वे के लिए जो 14 स्थान चिह्नित किए गए हैं, उसमें भोजशाला के भीतरी भाग के दाएं, बाएं और पीछे की ओर खोदाई कार्य जारी रहा। हालांकि यह काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। भीतरी क्षेत्र में जहां पर ऊबड़-खाबड़ स्थल हैं, वहां पर अब खोदाई प्रगति पर है। परिसर के भीतरी क्षेत्र में हो रही खोदाई अहम मानी जा रही है। टीम खोदाई स्थल की गहराई बढ़ा रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather