लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन : कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी को लगाई फटकार

SHARE:

Lahartara- Fulwaria Fourlane

BNP NEWS DESK। Lahartara- Fulwaria Fourlane जिलाधिकारी एस. राजलिंगम बुधवार को चिलचिलाती धूप में लहरतारा- फुलवरिया फोरलेन निर्माण कार्य के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। शिवपुर मार्ग पर पड़ने वाले रेल सम्पार सं0-4 स्पेशल पर उपरिगामी सेतु का निर्माण और लहरतारा फुलवरिया-शिवपुर मार्ग पर पड़ने रेल सम्पार सं0-5सी के निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारी को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी।

उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराएं जाने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Lahartara- Fulwaria Fourlane जिलाधिकारी एस. राजलिंगम लगभग 40 मिनट तक चिलचिलाती धूप में सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्य के बाबत जानकारी करते रहे। उन्होंने अभियंताओं से विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि लहरतारा- फुलवरिया फोरलेन मार्ग का निर्माण कर शासन की प्राथमिकता में हैं। इसके क्रियान्वयन किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी कोई समस्या हो तत्काल अवगत कराया जाए।

फुलवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य जून तक पूरा कराया जाना है। सेतु निगम की ओर से 85 प्रतिशत से अधिक काम हो गया है। शेष काम को पूरा कराने में विभाग जुटा है।

जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। फुलवरिया फोरलेन में चार निर्माण कार्य हैं। इसमें एक वरुणा नदी पर पुल, दो रेलवे ओवरब्रिज और एक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शामिल है। फोरलेन के निर्माण से कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और अंधरापुल पर जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

लहरतारा से कचहरी और शिवपुर पहुंचने में आधा घंटे से 45 मिनट तक का समय लगता है। इस फोरलेन के निर्माण के बाद यह सफर 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें