बाली में मैंग्रोव वन पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने संभाला

SHARE:

G20 summit

BNP NEWS DESK।  G20 summit इंडोनेशिया में आयोजित G20 summit सम्मेलन के दूसरे दिन बाली में मैंग्रोव वन पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए। इस दौरान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उन्हें संभाला।
वहीं पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त तीन बार लड़खड़ा गए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वह सीढ़ियां चढ़ते हुए तीन बार गिरे भी थे। हालांकि इस दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। वहीं एयर फोर्स वन में चढ़ते वक्त भी उनका पैर सीढ़ियों पर फिसल गया था।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य जी20 नेताओं ने बाली में मैंग्रोव वन का दौरा किया और जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आने का मजबूत संदेश दिया। भारत भी मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट में शामिल हो गया है।”

जलवायु के लिए ‘मैंग्रोव एलायंस’ का भी हिस्सा बना

 

प्रधानमंत्री मोदी और जी20 नेता बुधवार को ‘तमन हुतान राया नगुराह राय’ पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य जी20 नेताओं ने बाली में मैंग्रोव जंगल का दौरा किया और जलवायु परिवर्तन से निपटने तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एकसाथ आकर एक मजबूत संदेश दिया। भारत जलवायु के लिए ‘मैंग्रोव एलायंस’ का भी हिस्सा बना।

G20 summit

 

वन में 150 तरीके के मैंग्रोव

जी20 नेताओं को यहां अलग-अलग तरह के मैंग्रोव और उनकी संभावित आयु (करीब 100 साल तक) के बारे में बताया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इस दौरान मैंग्रोव पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि वन में 150 तरीके के मैंग्रोव हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मैंग्रोव वन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ चलते नजर आए।
मोदी ने मंगलवार को वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 वैश्विक महामारी और यूक्रेन संकट के कारण उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों ने दुनिया में तबाही मचा दी है और वैश्विक आपूर्ति शृंखला ‘चरमरा’ गई है। इंडोनेशिया जी20 समूह का वर्तमान अध्यक्ष है।
भारत एक दिसंबर से औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता संभालेगा। जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें